फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer leader Mandeep Nathwan said in Fatehabad - People showed mirror to BJP

Fatehabad: किसान नेता मनदीप नथवान बोला- 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को जनता ने दिखाया आइना

Wed, 05 Jun 2024 05:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Jun 2024 05:53 PM IST
सार

फतेहाबाद में किसान नेता मनदीप नथवान ने कहा कि किसान संगठन विपक्ष की नीतियों से भी खुश नहीं है। मगर बीजेपी को हराने के लिए उन्हें विपक्ष का साथ देना पड़ा। बीजेपी के खिलाफ जो लड़ाई विपक्ष ने लड़नी चाहिए थी, वह देश के किसानों ने लड़ी।

विज्ञापन
Farmer leader Mandeep Nathwan said in Fatehabad - People showed mirror to BJP
किसान नेता मनदीप नथवान - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को देश की जनता ने आइना दिखा दिया है। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की विदाई तय है। बुधवार को फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत में मनदीप नथवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान फतेहाबाद जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों से परे हटकर बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

विज्ञापन


इसका खामियाजा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ा। उनके संगठन से जुड़े 300 से अधिक किसानों पर प्रशासन द्वारा बीजेपी नेताओं के इशारे पर बेवजह मुकदमे दर्ज किए गए। इन मुकदमों को रद्द करवाने को लेकर समिति लगातार आंदोलन कर रही है। जाखल क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे व मुकदमे रद्द करवाने को लेकर किसान संगठन द्वारा पक्का मोर्चा लगाया गया है, वहीं रतिया सदर थाने के बाहर भी कई हफ्तों से किसान पड़ाव डाले बैठे हैं। मनदीप ने कहा कि भाजपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है। 400 पार का नारा देकर भी भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई।
विज्ञापन


विपक्ष की नीतियों से भी खुश नहीं किसान संगठन
मनदीप नथवान ने कहा कि किसान संगठन विपक्ष की नीतियों से भी खुश नहीं है। मगर बीजेपी को हराने के लिए उन्हें विपक्ष का साथ देना पड़ा। बीजेपी के खिलाफ जो लड़ाई विपक्ष ने लड़नी चाहिए थी, वह देश के किसानों ने लड़ी। सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने किसान नेताओं को मुकदमों में फंसाने और जेलों में डालने की धमकी दी, जिसका जवाब किसानों ने वोट से दिया। नथवान ने इंडिया गठबंधन के नेताओं से कहा कि वे केवल किसानों के वोट लेने के लिए न आएं बल्कि उनके मसलों का भी समाधान करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed