फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Family members became emotional after seeing their daughter returned from Ukraine

यूक्रेन से लौटी अपनी बेटी को देखकर भावुक हुए परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Family members became emotional after seeing their daughter returned from Ukraine
गांव टिब्बी में यूक्रेन से लोटी बेटी शुभम का तिलक लगाकर स्वागत करती उसकी मां सरोज देवी - फोटो : Fatehabad
भूना (फतेहाबाद)। यूक्रेन से पहली फ्लाइट में खंड भूना के गांव टिब्बी की मेडिकल छात्रा सुरक्षित घर पहुंचने पर परिजन अपनी बेटी को देख कर प्रसन्न हो गए। छात्रा शुभम ने अपने दादा-दादी और माता-पिता को देखा तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। यूक्रेन में रूस के हमले के बाद छात्रा शुभम यूक्रेन के बुकोविन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौजूद थी।
विज्ञापन

छात्रा शुभम ने बताया कि वह हाल ही में 14 दिसंबर को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई थी और उन्होंने प्रथम वर्ष की कक्षा में दाखिला लिया था, परंतु रूस ने यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद वहां का माहौल भयानक हो चुका है। हर कोई डरा हुआ था और अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। मगर भारतीय एमबीबीएस की छात्राओं ने समूह में एक साथ रहकर अपनी जान बचाने के लिए काफी दिक्कतों के बीच रहना पड़ा। भारतीय दूतावास के प्रयास से वह अपने घर पहुंचने में कामयाब हुई है। छात्रा ने बताया कि यूक्रेन से बस के माध्यम रोमानिया बॉर्डर पर 2 दिन पहले पहुंचे थे। जिनमें 219 छात्र-छात्राएं थे। इनमें लगभग ढाई सौ से ज्यादा लड़कियां थीं। रोमानिया से शनिवार को मुंबई करीब सवा सात बजे पहुंचे थे। रविवार की सुबह फ्लाइट के द्वारा मुंबई से सात बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए जो सवा नौ बजे पहुंचे। छात्रा शुभम दिल्ली से हिसार होते हुए करीब तीन बजे अपने घर टिब्बी पहुंची। जहां छात्रा के दादा मंगतराम और दादी सोमवती देवी तथा माता सरोज देवी व पिता रमेश कुमार ने अपनी बेटी को देखकर भावुक माहौल में भव्य स्वागत किया। मगर बेटी शुभम के आंखों से खुशी के आंसू रुक नहीं पाए। मगर परिजनों ने बेटी को पाकर राहत की सांस ली है। छात्रा के पिता रमेश कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय दूतावास का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed