फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Family ID has given tension to the elderly, pension is being stopped as soon as the income is updated more than two lakhs

फैमिली आईडी ने दी बुजुर्गों को टेंशन, आय दो लाख से ज्यादा अपडेट होते ही हो रही पेंशन बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Family ID has given tension to the elderly, pension is being stopped as soon as the income is updated more than two lakhs
जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पेंशन की समस्या को लेकर पहुंचे पात्र। संवाद - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। परिवार की आय दो लाख से ज्यादा है और बुढ़ापा पेंशन ले रहे हैं तो एक नई टेंशन आनी शुरू हो गई है। पेंशन बंद होनी शुरू हो गई है। कारण ये ही माना जा रहा है कि परिवार पहचान पत्र पेंशन के साथ अपडेट होने के बाद तकनीकी ब्रांच से बंद होने लगी है। कई बुजुर्गों के बैंक खाते में अक्तूबर माह की पेंशन नहीं आई है। जिस कारण बुजुर्ग परेशान है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में बुढ़ापा पेंशन न आने को लेकर रोजाना चार से पांच बुजुर्ग चक्कर काट रहे है लेकिन अफसर खुलकर स्पष्ट कारण नहीं बता रहे है। इस संबंध में मुख्यालय से भी कोई पत्र जारी नहीं हुआ है लेकिन माना ये ही जा रहा है कि पेंशन परिवार पहचान पत्र अपडेट होने के बाद बंद हो रही है, जिन्होंने परिवार पहचान पत्र में आय दो लाख से ज्यादा दर्ज करवाई है उनकी पेंशन बंद होनी शुरू हो गई है। अनौपचारिक रूप से अधिकारी भी ये ही कारण मान रहे है लेकिन अभी तक कोई आंकड़ा या पत्र जारी न होने के कारण अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहे है।
विज्ञापन

पेंशन के लिए ये शर्तें हैं जरूरी
- परिवार की आय 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- पेंशन के लिए उम्र 60 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
- पात्र हरियाणा निवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र दर्ज होना चाहिए।
परिवार पहचान पत्र अपडेट का लक्ष्य - 2 लाख 61 हजार 637
परिवार पहचान पत्र अपडेट हुई - 2 लाख 53 हजार 529
जिले में पेंशन धारक - 1 लाख 31 हजार
जिला समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि रोजाना कार्यालय में चार से पांच ऐसे मामले आ रहे है, जो कि ये कह रहे है कि उनकी पेंशन नहीं आई है। जब वह मुख्यालय में पता करते हैं तो बताया जाता है कि तकनीकी ब्रांच से पेंशन बंद की गई है। परिवार पहचान पत्र अपडेट होने के बाद ये दिक्कत आ रही है। जिन लोगों की परिवार पहचान पत्र में आय दो लाख से ज्यादा है उनकी पेंशन लेने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी बुढ़ापा पेंशन अक्तूबर माह में बंद हो गई थी, कार्यालय में पता करवाया तो कारण ये ही बताया गया कि परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा है इस लिए काट दी गई है।

- कृष्ण कुमार, फतेहाबाद निवासी
परिवार पहचान पत्र के कारण पेंशन बंद होने संबंधित अभी तक कोई पत्र मुख्यालय से नहीं आया है। पेंशन नहीं आने के केस रोजाना रूटीन में आ रहे है और उनका चेक भी किया जा रहा है। जिन लोगों की पेंशन बंद हो रही है कारण क्या है मुख्यालय से पत्र आने के बाद ही कहा जा सकता है।
- इंद्रा यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed