फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fake policeman Simran was also friends with the real one

Fatehabad News: नकली पुलिसकर्मी सिमरन की असली के साथ भी थी दोस्ती

Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fake policeman Simran was also friends with the real one
फतेहाबाद पुलिस में तैनात पुलिस कर्मी कृष्णा के साथ रील बनाती सिमरन। सोशी मीड़िया - फोटो : हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाती जेसीबी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। पुलिस की वर्दी पहन इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन सिमरन मारपीट के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। आरोपी ने फतेहाबाद पुलिस के कर्मचारियों को भी अपने झांसे में लिया था। वह उनसे नजदीकियां बढ़ाने में लगी हुई थी।
आरोपी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुलिस कर्मचारी कृष्णा के साथ रील बनाती नजर आ रही है। सिमरन ने दो रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुलिसकर्मी के साथ बनाकर डाल रखी हैं। इन रील पर पंजाबी भाषा का गाना लगा हुआ है। रील में कृष्णा ने हरियाणा पुलिस की ठंड के मौसम की वर्दी पहन रखी है।
विज्ञापन

वहीं आरोपी सामान्य कपड़ों में नजर आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, आरोपी हरियाणा सरकार लिखी गाड़ी लेकर पुलिस लाइन में भी गई थी। वह उस समय पुलिस की वर्दी में थी। हालांकि, अब आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वर्दी में बनाई वीडियो को डिलिट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के साथ रील बनाने के लिए करती थी आग्रह

बताया जा रहा है कि सिमरन वर्दी पहनी हुई महिला पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो बनाने के लिए बार-बार आग्रह करती थी। आरोपी महिला पुलिसकर्मियों के साथ रील बनाकर लोगों को झांसे में लेना चाहती थी। टोहाना के डीएसपी उमेद सिंह के मुताबिक, वह अपने साथी सत्यवान के साथ वर्दी पहनकर बिजली निगम के नोटिस भी बांट चुकी है।


खुद को बताती थी नरवाना विजिलेंस में तैनात

इस संबंध में जब पुलिस कर्मचारी कृष्णा से बात की गई तो बताया कि सिमरन से पूछने पर वह अपने आपको पुलिस कर्मचारी और नरवाना विजिलेंस में तैनात बताती। कृष्णा के मुताबिक, उसकी बातें सुनकर उसे भी शक हुआ था, लेकिन अब उसके पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद यकीन हो गया।



फतेहाबाद पुलिस के किसी कर्मचारी से अगर सिमरन संपर्क में रही है तो उसकी जांच करवाई जाएगी।

- सिद्धांत जैन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed