{"_id":"642861219c76361d92060ca4","slug":"failed-for-the-second-time-in-ninth-grade-the-student-broke-the-glasses-of-the-principals-car-fatehabad-news-c-21-1-95392-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नौवीं कक्षा में दूसरी बार फेल हुआ तो छात्र ने प्रिंसिपल की गाड़ी के तोड़े शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नौवीं कक्षा में दूसरी बार फेल हुआ तो छात्र ने प्रिंसिपल की गाड़ी के तोड़े शीशे
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव अयालकी में प्रिंसिपल की गाड़ी, जिसके तोड़े गए शीशे।
फतेहाबाद। गांव अयालकी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा में दूसरी बार फेल होने पर गुस्साए छात्र ने प्रिंसिपल की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। प्रिसिंपल ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।
पिछले साल भी छात्र नौवीं कक्षा में फेल हो गया था। इस बार दोबारा नौवीं कक्षा में पढ़ रहा था और परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर इस बार भी छात्र फेल हो गया। इससे खफा छात्र ने प्रिंसिपल सुभाष टुटेजा की गाड़ी के ईंट से शीशे तोड़ दिए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंची। प्रिंसिपल सुभाष टुटेजा ने बताया कि वह शुक्रवार को परिणाम घोषित करने में व्यस्त थे। इस दौरान नौवीं कक्षा के छात्र ने फेल होने पर उनकी गाड़ी की शीशे तोड़ दिए। इस संबंध में डायल 112 पर सूचना दी गई। सदर पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया।
ये बोले- शिक्षाविद
बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक किसी भी छात्र को फेल करने का प्रावधान नहीं है। आयु के आधार पर दाखिला दिया जाता है। जब विद्यार्थी नौवीं में कक्षा में जाते हैं तो बहुत से विद्यार्थी कमजोर रह जाते हैं, क्योंकि पहले उन्हें आयु के हिसाब से दाखिला मिला होता है और कुछ विद्यार्थी सिर्फ साक्षर ही हो पाते हैं और शिक्षा का स्तर कमजोर रह जाता है। ऐसे में कक्षा नौवीं में विद्यार्थी को अधिक मेहनत की जरूरत होती है और जबकि इस तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
-देवेंद्र सिंह दहिया, शिक्षाविद