फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Factory raided, beverages found selling without license and on fake address

फैक्टरी पर छापा, बिना लाइसेंस और फर्जी पते पर बेचते मिले पेय पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Factory raided, beverages found selling without license and on fake address
फतेहाबाद स्थित फैक्टरी से बरामद पेय पदार्थ के सैंपल भरते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार, खाद्य सुरक्षा विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरसा रोड पर पेय पदार्थ बनाने की फैक्टरी पर बुधवार को छापे मारे। इस दौरान बिना लाइसेंस के फर्जी पते लिखकर पेय पदार्थ बनाने का काम चल रहा था। बड़े स्तर पर मशीनरी लगाकर पेय पदार्थ के निर्माण से लेकर पैकिंग तक के काम को अंजाम दिया जा रहा था। बाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया ने सैंपल भरवाकर जांच के लिए लैब में भेजे। फैक्टरी से टॉयलेट क्लीनर सोल्यूशन और बर्तन धोने वाला लिक्विड शॉप भी भारी मात्रा में बरामद किया गया है। इस दौरान गुप्तचर विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

इस दौरान गोकुल जी मथुरा वाले मैंगो फ्लेवर सॉफ्ट ड्रिंक की कुल चार पेटी भी बरामद की गई। इनका एफएसएसएआई लाइसेंस पंजाब के लुधियाना का था। मौका पर स्वीट ऑरेंज फ्लेवर 500 एमएल की 4 बोतल बुस मार्का, साइट्रिक एसिड खुला 1.8 किलोग्राम, मैंगो फ्लेवर खुला 400 लीटर बरामद कर उसके सैंपल भरे गए। इस दौरान टीम ने लाल, पीले व नारंगी रंग के पांच किलोग्राम कलर्स व तीन किलोग्राम साटरी, निजी कंपनी की लिक्विड के पांच लीटर के दो केन व मैंगो मार्बल केमिकल का पांच लीटर का एक कैन सहित काफी केमिकल जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की निगरानी में नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

एक सर्टिफिकेट आदमपुर का, दूसरा लुधियाना का
दरअसल, प्रशासन को सूचना मिली कि सिरसा रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पार्थ फूड प्रोडक्ट्स पर पेय पदार्थ बनाने को लेकर गड़बड़ी की जा रही है। इस फैक्टरी का संचालक शिव नगर निवासी मोहनलाल है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार द्वारा निरीक्षक रिछपाल सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पार्थ फूड प्रोडक्ट्स फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान टीम को मौके पर कुल 564 पेटी पेप कोल्ड, जीरा फ्लेवर, मैंगो फ्लेवर व ऑरेंज फ्लेवर की मिली। इनका एफएसएसएआई सर्टिफिकेट हिसार जिले के आदमपुर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पेटी हारपिक, एक पेटी बर्तन धोने का लिक्विड मिला
इसके अलावा टीम को मौके पर चार पेटी हारपिक मिला है। इसमें 93 बोतल थी। इसके अलावा एक पेटी विम लिक्विड बरामद किया गया है। इस लिक्विड को भी कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कोट
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई फैक्टरी पर की गई है। कुछ सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। कुछ सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फैक्टरी संचालक का लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका है।

-डॉ. सुरेंद्र पूनिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी

फतेहाबाद स्थित फैक्टरी से बरामद केमिकल को नष्ट करते कर्मचारी।

फतेहाबाद स्थित फैक्टरी से बरामद केमिकल को नष्ट करते कर्मचारी।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद में फैक्टरी में जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

फतेहाबाद में फैक्टरी में जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed