फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Extortion of one lakh demanded from the businessman

Fatehabad News: व्यापारी से मांगी एक लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Extortion of one lakh demanded from the businessman
भट्टूकलां। भट्टूमंडी के एक व्यापारी ने पुलिस को शिकायत देकर रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में भट्टूमंडी निवासी व्यापारी आशीष कुमार ने बताया कि शाम को वह अपनी गाड़ी लेकर किरढ़ान रोड से घर आ रहा था। इस दौरान बाइक सवार ने गाड़ी का पीछा कर रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन उसने अपना बचाव कर लिया। अगले दिन दोपहर को उसके पास फोन कर एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रंगदारी की मांग करने वाले ने कहा कि वह रुपये लेकर ब्रांच नहर पर पहुंच जाएं, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed