फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Extortion demanded from Alawalvas' tenth-grade student, classmate formed a gang to threaten, FIR filed against 12

Fatehabad News: अलावलवास के दसवीं कक्षा के छात्र से मांगी रंगदारी, सहपाठी ने गिरोह बनाकर दी धमकी, 12 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from Alawalvas' tenth-grade student, classmate formed a gang to threaten, FIR filed against 12
रतिया। गांव अलावलवास में दसवीं कक्षा के एक छात्र से हथियार दिखाकर रंगदारी मांगी है। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने सहपाठी सहित सात नामजद और पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव अलावलवास निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में हार्डवेयर की दुकान है और उसका बेटा लोकेश गांव के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। दो दिन पहले स्कूल से छुट्टी के बाद जब लोकेश दुकान पर आया तो वह डरा-सहमा था। पूछने पर उसने बताया कि गांव के ही सन्नी और कुछ अन्य युवकों ने उसका स्कूल से पीछा किया और रास्ते में हथियार दिखाकर उससे दो हजार रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उल्लू नाम से गिरोह बनाकर इंस्टाग्राम आईडी से दुकान लूटने की धमकी दी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सात नामजद व पांच अन्य युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed