{"_id":"687a858dfba751fa830ce387","slug":"expressed-anger-over-increasing-electricity-rates-and-black-marketing-of-dap-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137149-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली की दरें बढ़ाने और डीएपी की कालाबाजारी पर राेष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली की दरें बढ़ाने और डीएपी की कालाबाजारी पर राेष जताया
Fri, 18 Jul 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
हसंगा गांव में बिजली के बढ़े रेट और डीएपी की कालाबाजारी का विरोध करते किसान संगठन के जिलाध्यक्
भूना। किसान संघर्ष समिति पगड़ी संभाल जट्टा ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडा ने किया। किसानों ने बिजली दरों में बढ़ोतरी और डीएपी खाद की कालाबाजारी पर नाराजगी जताई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
ओमप्रकाश मंडा ने कहा कि बिजली निगम के अफसर किसानों की समस्याएं नहीं सुन रहे। इस कारण 21 जुलाई को उपमंडल अधिकारी भूना के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। किसान संगठित होकर अफसरों से जवाब मांगेंगे।
किसानों ने डीएपी खाद की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। नहरों में हर दो सप्ताह पानी दिया जाए। बढ़े हुए बिजली बिल वापस लिए जाएं। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने की मांग दोहराई गई। कहा, एमएसपी पर कानून जरूरी है। चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा, खेती अब घाटे का सौदा बन गई है। महंगी खाद, पानी की कमी और बिजली के बढ़ते दामों ने किसान की कमर तोड़ दी है। सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो राज्यभर में आंदोलन को नया मोड़ दिया जाएगा।
इस मौके पर बृजलाल सिहाग, सुरेश कुमार मुंड, रघुवीर सिंह, सत्यवान मूंड, छेलूराम सहित कई किसान मौजूद रहे।