फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Explosion in diesel tank in factory in Fatehabad, one person died and another seriously injured

Fatehabad: फैक्ट्री में डीजल टैंक में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत और दूसरा गंभीर घायल व तीन चोटिल; बाइक भी जला

Mon, 20 Jan 2025 06:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुलां (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुलां (फतेहाबाद) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 Jan 2025 06:05 PM IST
सार

कुलां से करीब एक किमी दूर भूना रोड़ पर स्थित प्लाई फैक्ट्री में ये घटना दोपहर करीब ढाई बजे घटित हुई। फैक्ट्री में डीजल टैंक विस्फोट होने से मजदूर की जान चली गई। टैंक फटने से फैक्ट्री परिसर में धमाके के बाद आग लग गई।

विज्ञापन
Explosion in diesel tank in factory in Fatehabad, one person died and another seriously injured
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

कुलां में भूना रोड़ पर स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में सोमवार को डीजल टैंक में विस्फोट हो गया। इस धमाके से फैक्ट्री में कार्य करते दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत भी गंभीर बताई गई है। जिसे उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया है।

विज्ञापन


इस घटना से फैक्ट्री के अन्य तीन कर्मचारी भी मामूली घायल हुए है। जिनका स्थानीय अस्पताल में ही उपचार करवाया गया है। डीजल टैंक फटने के बाद फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। इसकी सूचना पाकर तीन दमकल केंद्रों से पहुंचीं गाडिय़ों से दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर टोहाना के डीएसपी, सदर थाना के प्रभारी व चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने मृतक शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस फैक्ट्री संचालक से पूछताछ धमाके के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कुलां से करीब एक किमी दूर भूना रोड़ पर स्थित प्लाई फैक्ट्री में ये घटना दोपहर करीब ढाई बजे घटित हुई। फैक्ट्री में डीजल टैंक विस्फोट होने से मजदूर की जान चली गई। टैंक फटने से फैक्ट्री परिसर में धमाके के बाद आग लग गई। विस्फोट से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी तुरंत बाहर भाग आएं। आग से फैक्ट्री में खड़ा बाइक भी जलकर राख हो गया। इसके अलावा आग फैक्ट्री में पड़े कच्चे मैटेरियल में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही धारसूल से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन बेकाबू आग की लपटें बढ़ती गई। इस पर धारसूल दमकल केंद्र से दूसरी गाड़ी और एक भूना केंद्र से दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से फैक्ट्री में कार्य करते 45 वर्षीय गांव कानीखेड़ी निवासी रघुवीर सिंह पूरी तरह से झुलस गया।


जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति गांव कुलां निवासी बलजीत सिंह को पहले टोहाना अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन वहां उसकी हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों द्वारा उसे उपचार के लिए हिसार रेफर कर दिया है। वहीं तीन अन्य कर्मचारी भी इससे मामूली घायल हो गए है। जिनका स्थानीय अस्पताल में ही इलाज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed