फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Explain the ill effects of drug addiction and take steps towards treatment

Fatehabad News: नशे के दुष्प्रभाव बताए, उपचार की दिशा में कदम उठाए

Thu, 02 Oct 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Explain the ill effects of drug addiction and take steps towards treatment
फतेहाबाद । सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत फतेहाबाद पुलिस की ओर से चलाया जा रहा नशा मुक्ति जागरूकता व उपचार अभियान लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है। इसी क्रम में एसआई सुंदर के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने गांव धारसूल खुर्द, धारसूल कलां और रतिया क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 11 नए ड्रग पीड़ितों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन


टीम की ओर से चिह्नित किए गए पीड़ितों की काउंसिलिंग कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और उपचार की दिशा में कदम उठाए गए। गांव धारसूल खुर्द में 4, धारसूल कलां में 3 और रतिया क्षेत्र में 4 पीड़ितों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

पीड़ितों को आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध करवाई गईं। रतिया क्षेत्र के युवाओं को नागरिक अस्पताल रतिया में ले जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार दिलवाया गया। यह पहल उनके जीवन में नई उम्मीद और सकारात्मक दिशा का प्रतीक बनी है। नशा मुक्ति टीम ने पीड़ितों के परिजनों से भी संवाद किया और उन्हें समझाया कि नशा केवल व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि पूरे परिवार व समाज को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस, जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयासरत है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed