फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Expired medicines found in civic hospital ward, no record of emergency medicines found

नागरिक अस्पताल के वार्ड में मिलीं एक्सपायर दवाइयां, इमरजेंसी दवाओं का नहीं मिला रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Expired medicines found in civic hospital ward, no record of emergency medicines found
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में वार्ड में दवाइयां देखती सीएमओ डॉ. सपना। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल का बुधवार सुबह सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप और डॉ. कुलदीप चौधरी को साथ लेकर निरीक्षण किया। टीम को निरीक्षण के दौरान वार्ड में कुछ दवाइयां एक्सपायर मिलीं। इसके अलावा एक्सपायर तारीख के साथ इमरजेंसी दवाइयों का मौके पर रिकॉर्ड भी नहीं मिला। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि इट इज वेरी बेड। ये गंभीर मामला है। तीनों शिफ्ट में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी होंगे और स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल के निरीक्षण के दौरान टीम को सफाई व्यवस्था भी खराब मिली। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी को निर्देश दिए कि संबंधित नोडल अधिकारी वार्ड का रोजाना निरीक्षण करें और इसकी रिपोर्ट भेजें। निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की और समय पर ड्यूटी पर आने और मरीजों को सुविधाएं देने के आदेश दिए। बता दें कि अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार रोजाना अलग-अलग रंग की चद्दरें बिछाई जाती हैं। कई जगह पर नियम अनुसार चद्दरें बिछी नहीं मिलीं। इसके अलावा वार्ड में बेड पर फटी चद्दरें बिछी हुई थी। सीएमओ ने कर्मचारियों से पूछा तो जवाब मिला कि पुरानी होकर फट चुकी हैं। सीएमओ ने इस पर जवाब तलब किया कि डिमांड क्यों नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

बंद फ्रिज में रखी थी दवाइयां
सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत टीम के साथ सबसे पहले दूसरी मंजिल पर स्थित मेल वार्ड में पहुंची। यहां पर टीम को रूटीन की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। सीएमओ ने वार्ड में बने स्टाफ रूम का निरीक्षण किया। यहां पर दवा ट्रे में टीम को एक्सपायर तारीख के साथ दवा की सूची नहीं मिली। मौके पर मौजूद स्टाफ से पूछा तो एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने लगे। उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप चौधरी ने निरीक्षण किया तो कुछ दवाइयां एक्सपायर मिली। इस पर सीएमओ ने मौके पर मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई। जब फ्रिज की जांच की तो वह बंद मिला और उसमें मेडिसिन रखी थी। स्टाफ से पूछा तो जवाब मिला कि ये खराब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सिविल सर्जन ने टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली है उन्हें सुधारने के आदेश दिए है। एक दवाई एक्सपायर मिली थी जो कि अभी कुछ दिन पहले ही हुई है। आईसीयू शुरू करने की तैयारी में स्टाफ लगा हुआ था इसलिए एक्सपायर दवाई नहीं संभाली गई। हालांकि स्टाफ को इस संबंध में सख्त आदेश दे दिए गए है।

-डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
कोट
नागरिक अस्पताल का टीम को साथ लेकर निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिली है। निरीक्षण में जो कुछ मिला है और निर्देश दिए गए हैं, उसकी रिपोर्ट बनाकर एसएमओ को भेजी जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed