फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Exam, Teacher was coming out of the examination room, sought clarification, fatehabad

परीक्षा वाले कमरे से बाहर निकल रही थी शिक्षिका, मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 29 Feb 2020 08:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Exam, Teacher was coming out of the examination room, sought clarification, fatehabad
जिले के एक सरकारी स्कूल में सक्षम परीक्षा के दौरान जांच करने पहुंची मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मोनिका हेमराजनी ने शनिवार को सक्षम योजना के जिला संयोजक अनुराग धारीवाल को साथ लेकर फतेहाबाद शहर और ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव भिरडाना के सरकारी स्कूल में एक अध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण के दौरान उक्त अध्यापिका सक्षम परीक्षा वाले कमरे से बाहर निकल रही थी। हालांकि अनुराग धारीवाल ने ये भी कहा है कि उस अध्यापिका ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि वो अपना एक रजिस्टर लेने कक्षा में गई थी और उस समय परीक्षा का समय शुरू नहीं हुआ था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ‘अमर उजाला’ ने शनिवार के अंक में फोटो सहित खुलासा किया था कि स्कूलों के अंदर चल रही सक्षम परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए स्कूल प्रबंधनों द्वारा कोई खास प्रयास नहीं किए जा रहे। इस विशेष रिपोर्ट में बाकायदा नकल करते हुए बच्चों के फोटो तक प्रकाशित किए गए थे। शनिवार को मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मोनिका हेमराजनी ने अनुराग धारीवाल को साथ लेकर कई स्कूलों में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को साढ़े 10 हजार बच्चों ने दी सक्षम परीक्षा
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले के सरकारी स्कूलों में कुल साढ़े 10 हजार से अधिक बच्चों ने सक्षम परीक्षा दी। इनमें भूना खंड के तीसरी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के कुल 3507, रतिया के 3534 एवं फतेहाबाद के 3609 विद्यार्थी शामिल रहे। जिलेभर से कुल 10650 विद्यार्थियों ने सक्षम की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed