फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Every human being should keep a cow in his house: Sadhvi Raj Kishori

हर मनुष्य को अपने घर में गाय रखनी चाहिए : साध्वी राज किशोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Every human being should keep a cow in his house: Sadhvi Raj Kishori
गांव ढिंगसरा की गो कथा में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते साध्वी राज किशोरी। 
भट्टू कलां। गांव ढिंगसरा की श्री योगेश्वर कृष्ण गोशाला व श्री कृष्ण प्रणामी नंदीशाला में चल रही श्रीमद् गो भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में साध्वी राज किशोरी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि हिन्दु धर्म में गो माता की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसलिए हर व्यक्ति को गोशाला में आकर गऊओं की सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान की माया का असर केवल मृत्यु लोक में ही नहीं अपितु माया का प्रभाव अनेक लोक लोकांतरों तक फैला हुआ है। यहां तक कि भगवान की माया मृत्यु लोक में, देवलोक में, किन्नर लोक, शिव लोक, ब्रह्मलोक, पितृ लोक तक फैला हुआ है और ये भगवान के साथ अपना अस्तित्व बना कर रखती है। भगवान, माया और जीव का कभी नाश नही होता ये सब हमेशा हर पल ज्यों का त्यों बने रहते है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को अपने घर में गाय रखनी चाहिए और साथ में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान कथा में विभिन्न झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर प्रधान रिसाल सिंह, सचिव जसवंत बारुपाल, उप प्रधान मांगेराम, कैशियर नौरंग राम, अमर सिंह तरड़, चेनु सिंह, लालचंद मूंड, सरदार रघुबीर सिंह, श्रीराम धतरवाल, पवन शर्मा, अजयपाल जाखड़, रमेश गोरछिया, हरिसिंह राव, रामसिंह डूडी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed