फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Everest winner Manisha climbs 'Mount Friendship Peak'

एवरेस्ट विजेता मनीषा ने फतेह किया ‘माउंट फ्रेंडशिप पीक’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Everest winner Manisha climbs 'Mount Friendship Peak'
हिमाचल की ‘माउंट फ्रेंडशिप पीक’ पर जिन्दगी संस्था का ध्वज लेकर पहुंची मनीषा पायल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला फतेहाबाद की एकमात्र एवरेस्ट विजेता बेटी मनीषा पायल ने हिमाचल प्रदेश की बर्फीली पहाड़ियों का ‘माउंट फ्रेंडशिप पीक’ फतेह किया। पीर पंजाल पहाड़ियों की श्रृंखला के ‘माउंट फ्रेंडशिप पीक’ को टीम के सदस्यों संग फतेह करते हुए मनीषा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा के साथ-साथ जिंदगी संस्था का ध्वज भी फहराया।
विज्ञापन

बीते सप्ताह ही जिला उपायुक्त प्रदीप कुमार से आशीर्वाद लेकर गांव बनावली निवासी महेंद्र पायल की बेटी मनीषा पायल ‘माउंट फ्रेंडशिप पीक’ फतेह करने के मिशन पर निकली थी। एक सप्ताह बाद उसने इस साढ़े पांच हजार मीटर ऊंची बर्फीली चोटी को फतेह करके एक और उपलब्धि अपने नाम जोड़ते हुए जिला का नाम रोशन किया है। इस मिशन को मनीषा ने बतौर टीम लीडर पूरा किया, जिसमें उसके साथ देश के यूपी, ओड़िशा, दिल्ली, मुंबई, सिक्किम आदि राज्यों के 20 पर्वतारोही टीम का हिस्सा रहे। मनीषा क्षेत्र की सामाजिक संस्था जिंदगी से लंबे समय से जुड़ी रही है, इसलिए एवरेस्ट के बाद इस चोटी पर भी उसने राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ संस्था का ध्वज भी फहराया।
विज्ञापन

मनीषा की इस उपलब्धि पर जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, कोर कमेटी प्रभारी एडवोकेट प्रशांत शर्मा, जिला सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन प्रधान रणधीर डबास, उत्तराखंड सभा प्रधान भारत रावत, समाजसेवी बलजीत सिंह माजरा, मुकेश भदरेचा, विकास गावड़ी, गुलशन रहेजा, अमित मेहता, अनिल चैधरी, सिमरनजीत सिंह गिल, पंजाब सिंह, सुरेंद्र नायक आदि ने इसे हर्ष का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed