फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even after two months, the construction of the street is still in limbo, residents of the locality are troubled due to the level not being correct

Fatehabad News: दो माह बाद भी गली का निर्माण अधर में, लेवल ठीक न होने से मोहल्लावासी परेशान

Sun, 01 Sep 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Even after two months, the construction of the street is still in limbo, residents of the locality are troubled due to the level not being correct
फतेहाबाद। शहर की भीमां बस्ती में गली निर्माण कार्य पिछले दो माह से पूरा नहीं हो पाया है। जहां निर्माण हुआ है उसका लेवल भी ठीक न होने के कारण पानी लोगों के घरों में घुस रहा है तो कहीं जलभराव हो रहा है। जिसके कारण मोहल्ले के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्माण को लेकर गली तोड़े जाने से मोहल्ले के करीब 30 घरों के पेयजल और सीवरेज कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान लोगो के घरों में दो से तीन घंटों तक पानी जमा रहा। धीमी गति से हो रहे कार्य को लेकर भीमां बस्ती मोहल्ले के राजू, नरेंद्र, विनोद, राजेंद्र, ममतेश और मंजू रानी आदि ने बताया कि करीब एक माह तक गली को तोड़े हुए हो गया।
विज्ञापन

जिसके बारे में विरोध करने पर निर्माण कार्य तो शुरू हो गया है, लेकिन अब गली का लेवल ठीक नहीं किया गया। वहीं निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने के कारण जल निकासी का समस्या पैदा हो गई है। गली निर्माण के दौरान सीवरेज लाइन में मलबा डाल दिया गया है। इससे सीवरेज प्रणाली ओवरफ्लो हो रही है। लोगों को सीवरेज कनेक्शन ठीक करवाने के लिए खुद राशि खर्च करनी पड़ रही है। शिकायत पर भी नगर परिषद कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीमां बस्ती की निर्माणाधीन गली में कपड़े सिलाई की दुकान है। पिछले दो माह से गली का निर्माण कार्य चलने के दौरान बारिश होने से दुकान में पानी जमा हो गया था। जिसके कारण काम प्रभावित हुआ है। पानी की निकासी नहीं हो रही है।
-पुष्पा, निवासी भीमां बस्ती।

ठेकेदार द्वारा गली में घटिया सामग्री लगाई जा रही है जिसके कारण एक माह में ही गली से क्रंकीट निकलने शुरू हो गए है। स्कूल के गेट के सामने से दो बार गली में सीमेंट डाली गई है, मगर फिर भी गली का लेवल ठीक नहीं हुआ है।

-सुषमा, निवासी भीमां बस्ती

घर के ठीक सामने गली में सीवरेज लाइन का चेंबर है। जिसके लिए नगर परिषद को दो माह ढक्कन नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान गली में पानी जमा हो गया। निकासी नहीं होने से यह दिनभर पानी बदबू मारता है।
-राजू, निवासी भीमां बस्ती।

गली के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर मेरे संज्ञान में मामला आया है। इस बारे में कार्यकारी अभियंता से बात करके समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
-संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed