फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even after the refusal, the planning officers were running the heater, five thousand fine

मनाही के बाद भी प्लानिंग अफसर चला रहे थे हीटर, पांच हजार जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Even after the refusal, the planning officers were running the heater, five thousand fine
फतेहाबाद। चार दिन पहले ही डीसी प्रदीप कुमार द्वारा सरकारी कार्यालयों में हीटर चलाने पर लगाई गई पाबंदी की प्लानिंग अफसर के कार्यालय में धज्जियां उड़ती मिली। मगर प्लानिंग अफसर को मंगलवार को हीटर चलाना महंगा पड़ गया। डीसी प्रदीप कुमार के निर्देश पर डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल ने लघु सचिवालय परिसर में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान द्वितीय तल पर स्थित प्लानिंग अफसर जोगेंद्र सिंह के कार्यालय में हीटर चलता हुआ मिला। डीडीपीओ ने प्लानिंग अफसर पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। हालांकि, प्लानिंग अफसर ने दलील दी कि वह दमा का मरीज है, इसलिए हीटर चला रहा है। मगर उनकी दलील का कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद डीडीपीओ ने तीसरी मंजिल पर भी चेकिंग की। वहां एसपी कार्यालय की ब्रांचों के पास बनी कैंटीन में भी हीटर चल रहा था। डीडीपीओ ने कैंटीन संचालक पर भी पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बाद में पूरी रिपोर्ट डीसी प्रदीप कुमार के कार्यालय में सौंपी गई।
विज्ञापन

डीसी ने 31 दिसंबर को आदेश जारी कर लगाई थी पाबंदी
डीसी प्रदीप कुमार ने 31 दिसंबर को आदेश जारी करके सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सर्दी के मौसम में हीटर प्रयोग करने पर अंकुश लगा दिया था। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए थे कि वे अपने कार्यालयों में बिजली हीटरों का प्रयोग न करें। अगर किसी ने लगाया हुआ भी है, तो उसको भी हटाने के लिए कहा गया था। मगर प्लानिंग अफसर डीसी की प्लानिंग को नजरअंदाज कर गए और उन्हें पांच हजार रुपये का जुर्माना झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मैंने डीसी के आदेश पर चेकिंग की थी। प्लानिंग अफसर व कैंटीन में हीटर चलता मिला था। इसलिए जुर्माना लगाया गया है। प्लानिंग अफसर ने दमा का मरीज होने की बात कही थी। मगर दोनों से जुर्माना वसूला गया है।
बलजीत सिंह चहल, डीडीपीओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed