फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even after pulling the yellow band, the situation remains the same.

पीली पट्टी खींचने के बाद भी हालात जस के तस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Even after pulling the yellow band, the situation remains the same.
फतेहाबाद के जीटी रोड पर पीली पट्टी से बाहर खड़ी कार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में लगने वाले जाम और अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों की मांग पर नगर परिषद ने पीली पट्टी खिंचवाई थी। लेकिन पीली पट्टी को लेकर न दुकानदार गंभीर है और न ही बाजार में वाहन लेकर आने वाले चालक। पीली पट्टी से बाहर वाहन खड़े हो रहे हैं और शहर में जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस रोजाना 10 से ज्यादा पोस्टल चालान काटने का दावा कर रही है लेकिन बावजूद इसके हालात नहीं सुधर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार थाना रोड, धर्मशाला रोड, चार मरला कॉलोनी में लोग अपने वाहनों को पीली पट्टी से बाहर खड़ा कर रहे है। इस वजह से शाम के समय जाम लग जाता है। इसके अलावा दिन में जब स्कूल बस बाजार में आती है तो आधे-आधे घंटे तक जाम में ही फंसी रहती है। इसके अलावा शहर के हिसार-सिरसा रोड पर भी लोग अपने वाहनों को पीली पट्टी से बाहर खड़े कर रहे हैं। व्यापार मंडल और ट्रैफिक पुलिस की बैठक हुई थी। इसमें दुकानदारों ने मांग रखी थी कि शहर में पीली पट्टी खींची जाए। ट्रैफिक पुलिस ने प्रस्ताव नगर परिषद के पास भेजा था। नगर परिषद ने पिछले माह शहर में पीली पट्टी खिंचवाई है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर करीब 10 लाख का अस्टीमेट बना था। करीब 6 लाख से पीली पट्टी खींची गई है।
विज्ञापन

शहर में इन जगहों पर खींची गई है पीली पट्टी
फव्वारा चौक
हिसार-सिरसा रोड
हंस मार्केट
धर्मशाला रोड
चार मरला कॉलोनी
थाना रोड
भीमां बस्ती
डीएसपी रोड
पार्किंग के बावजूद बाजार में घुस रहे वाहन
शहर के थाना रोड, जवाहर चौक, चार मरला कॉलोनी, धर्मशाला रोड पर जाम न लगे इसको लेकर मल्टीपर्पज पार्किंग का निर्माण हुआ था। पार्किंग के बावजूद लोग अपने वाहनों को मुख्य बाजार में ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बाजार में अतिक्रमण न हो इसको लेकर पीली पट्टी खींची गई है। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर नप टीम समय-समय पर अभियान भी चला रही है। दुकानदारों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।

-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
रोजाना काट रहे हैं 10 पोस्टल चालान
शहर में पीली पट्टी से बाहर वाहन खड़े करने वाले चालकों को पोस्टल चालान भेजे जा रहे है। रोजाना 10 लोगों के पोस्टल चालान कट रहे है। लोगों से व दुकानदारों से अपील बार-बार की जाती है कि पीली पट्टी से बाहर वाहन खड़ा न करें।
-अनूप कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी

फतेहाबाद के पालिका बाजार में सड़क पर खड़ी गाड़ियां।

फतेहाबाद के पालिका बाजार में सड़क पर खड़ी गाड़ियां।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed