फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even after giving the SDM the authority to register, only two got the approval

Fatehabad News: एसडीएम को रजिस्ट्री का अधिकार देने के बाद भी मंजूरी सिर्फ दो को

Mon, 09 Feb 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Even after giving the SDM the authority to register, only two got the approval
फतेहाबाद के ई दिशा में रजिस्ट्री की जानकारी लेते हुए लोग संवाद
फतेहाबाद। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की पांच दिन से जारी हड़ताल के चलते जिले में रजिस्ट्री व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लि ए प्रदेश सरकार ने एसडीएम को रजिस्ट्री स्वीकृति के अधिकार दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद सोमवार को जिले में केवल दो ही रजिस्ट्री हो सकीं। वर्तमान में 433 रजिस्ट्री अब भी पोर्टल पर अटकी हुई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को लोग रजिस्ट्री कार्य के लिए तहसील कार्यालय और ई दिशा केंद्रों के चक्कर काटते रहे। ई दिशा केंद्रों पर अन्य सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं, लेकिन रजिस्ट्री कार्य आगे नहीं बढ़ सका। सोमवार को जिले में पेपरलेस रजिस्ट्री के 16 आवेदन दर्ज हुए। शाम तक 433 आवेदन लंबित बने रहे।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एसडीएम स्तर पर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित सक्रियता नजर नहीं आ रही है। लॉगिन आईडी तैयार होने के बावजूद केवल दो को ही स्वीकृति दी गई। इस स्थिति का सीधा असर सरकारी राजस्व पर भी पड़ रहा है। ई रजिस्ट्री पोर्टल के अनुसार 162 आवेदन पिछले 48 घंटों में आए हैं, 232 आवेदन पांच दिन से अधिक समय से लंबित हैं, जबकि 29 आवेदन ऐसे हैं जो पांच से दस दिन से स्वीकृति की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

दिन भर लोग काटते रहे तहसील कार्यालय के चक्कर

रजिस्ट्री के लिए डीड ऑनलाइन दर्ज करवाने के बाद लोग तहसीलदार के मंजूरी का इंतजार कर रहे है। तहसील चौक निवासी गगन कुमार, ढिंगसरा निवासी प्रदीप कुमार ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री के तहत आवेदन किया हुआ है लेकिन मंजूरी नहीं मिल रही है। इससे उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है। हड़ताल शुरू होने से पहले के आवेदन है उन्हें भी रोका हुआ है। सोमवार को उम्मीद थी कि मंजूरी मिल जाएगी लेकिन नहीं मिल सकी।


-

जिले में हड़ताल पर हैं तहसीलदार

जिले में फतेहाबाद और टोहाना में तहसीलदार, रतिया, भूना, जाखल, भट्टूकलां में नायब तहसीलदार पिछले सप्ताह से हड़ताल पर हैं। उनते हड़ताल पर होने के चलते तहसील से संबंधित काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रमाणपत्र के लिए भी लोग चक्कर काट रहे हैं।

-

सरकार के आदेश पर रजिस्ट्री के लिए लॉगिन आईडी बन चुकी है। सिस्टम को समझ रहे हैं और करने का प्रयास किया जा रहा है।

-राजेश कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed