फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even after getting approval from AIIMS, ATF could not be started for the treatment of drug addicts

Fatehabad News: एम्स से मंजूरी मिलने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया नशा पीड़ितों के उपचार के लिए एटीएफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Even after getting approval from AIIMS, ATF could not be started for the treatment of drug addicts
फतेहाबाद। नशे के दलदल में फंसे युवाओं के उपचार के लिए केंद्र सरकार ने टोहाना में 15 बेड का एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) सेंटर खोलने की करीब पांच माह पहले मंजूरी दी थी। इसको लेकर बाकायदा एक डॉक्टर को ट्रेनिंग दी गई लेकिन पांच माह गुजरने के बाद भी यह परियोजना अधूरी है। यहां तक कि एटीएफ सेंटर के लिए डॉक्टर व स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया तक ही पूरी नहीं हो सकी है। हालात ये है कि ओपीडी स्तर पर ही मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां पर मेडिकल ऑफिसर, नर्स, काउंसलर और डाटा मैनेजर भर्ती किए जाने हैं, लेकिन विधानसभा चुनावों के चलते भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई। अब भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। फिलहाल नशे से ग्रस्त गंभीर मरीजों को जिला मुख्यालय स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भेजा जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्र में मनोचिकित्सक की ओपीडी में रोजाना 50 से 60 मरीज आते हैं।
विज्ञापन




रतिया में नशा मुक्ति केंद्र की मंजूरी मिली लेकिन स्टाफ भर्ती नहीं



रतिया के नशा मुक्ति केंद्र को भी लाइसेंस मिल चुका है और यहां के डॉक्टर दीप को इसकी ट्रेनिंग दी गई है। यहां भी ओपीडी स्तर पर ही केंद्र चल रहा है और इमरजेंसी में ही मरीज को दाखिल किया जा रहा है। स्टाफ भर्ती की यहां पर प्रक्रिया ही नहीं की गई है। एसएमओ डॉ. अमित का कहना है कि उनके पास स्टाफ को लेकर फिलहाल कोई डिमांड नहीं आई है।
विज्ञापन




नशे से ग्रस्त मरीजों के लिए जिले में 35 बेड



नशा मुक्ति केंद्र फतेहाबाद में वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। यहां पर 10 बेड की मंजूरी मिली। इसके बाद इसी साल टोहाना में 15 बेड और रतिया में 10 बेड की मंजूरी मिली है। नशे से ग्रस्त मरीजों के लिए 35 बेड की सुविधा है। नशा मुक्ति केंद्र फतेहाबाद में सीरींज के जरिये नशा लेने वाले युवाओं के लिए वर्ष 2023 में ओएसटी शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फतेहाबाद नशा मुक्ति केंद्र की ओपीडी और दाखिल मरीजों की स्थिति

वर्ष ओपीडी दाखिल हुए मरीज
जनवरी 2024 160 14

फरवरी 186 19
मार्च 153 17
अप्रैल 232 20
----------------

टोहाना में एटीएफ की ओपीडी में मरीजों की जांच की जाती है। भर्ती प्रक्रिया सिविल सर्जन कार्यालय फतेहाबाद की तरफ से चल रही है। भर्ती पूरी होने के बाद एटीएफ औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

- डॉ. कुनाल, एसएमओ एवं इंचार्ज एटीएफ, टोहाना।


ओएसटी फतेहाबाद में एएनएम के खाली पद और एटीएफ टोहाना में स्टाफ भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। आचार संहिता लगने के कारण इसे रोक दिया गया था।

- डॉ. महेंद्र, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed