फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even after 24 hours, there was no clue of the miscreants of the robbery

24 घंटे बाद भी लूट के बदमाशों का नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours, there was no clue of the miscreants of the robbery
शहर के दमकल विभाग कार्यालय के ऊपर नेशनल मनी एक्सचेंज कार्यालय में हुई ढाई लाख रुपये लूट मामले में 24 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। बदमाशों की तलाश में सीआईए, शहर और बस स्टैंड चौकी पुलिस की टीमों ने सिरसा और रतिया में कई जगह दबिश दी। लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो माह पहले एसबीआई रोड पर ग्राहक सेवा केंद्र पर साढ़े चार रुपये की लूट करने वाले बदमाश और नेशनल मनी एक्सचेंज पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अलग-अलग थे। टीमों ने दोनों वारदातों में सामने आई सीसीटीवी फुटेज का भी मिलान किया है। लेकिन दोनों वारदातों में अलग-अलग बदमाश होने का अनुमान है। शहर पुलिस ने इस मामले में संचालक एमसी कॉलोनी निवासी मुकेश की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बंधक बनाकर लूट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में मुकेश ने बताया है कि बुधवार शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर तीन युवक आए और उन्होंने पिस्तौल और चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश गल्ले में से एक लाख रुपये भारतीय करेंसी और विदेशी करेंसी बैग में डाल ली। इसके अलावा डीवीआर भी बैग में डालकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

घटनास्थल दूर खड़े किए हो सकते हैं मोटरसाइकिल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के बाद दो बदमाश अनाज मंडी की तरफ गए हैं और एक हंस मार्केट की तरफ भागा है। माना जा रहा है कि तीनों ने मोटरसाइकिल का वारदात में प्रयोग किया है। ये मोटरसाइकिल वारदात स्थल से दूर खड़े करके आए होंगे। यहां से भागने के बाद बदमाशों ने मोटरसाइकिल का प्रयोग किया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लूट मामले में बदमाशों की तलाश में टीमें जुटी हुई है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed