फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Errors persist in Family IDs due to the failure to update 'Lal Dora' land records

Fatehabad News: लाल डोरे की जमीन के रिकॉर्ड में सुधार नहीं होने से फैमिली आईडी में बनी हुई हैं त्रुटियां

Fri, 07 Aug 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Errors persist in Family IDs due to the failure to update 'Lal Dora' land records
क्रीड विभाग में परिवार पहचान पत्र संबं​धित कार्यों के लिए पहुंचे नागरिक। संवाद
फतेहाबाद। भू-स्वामित्व पोर्टल करीब डेढ़ साल से बंद होने के कारण जिले के सैकड़ों परिवार परेशानी झेल रहे हैं। पोर्टल बंद रहने से लाल डोरे की जमीन के रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटियों का सुधार नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर फैमिली आईडी और उससे जुड़ी सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने से लोग क्रीड विभाग और जिला राजस्व कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

क्रीड विभाग के अनुसार जिले में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें जिन परिवारों के पास लाल डोरे की जमीन नहीं है उनकी फैमिली आईडी में जमीन दर्ज दिखाई दे रही है। कई मामलों में जमीन का रिकॉर्ड गलत व्यक्ति के नाम दर्ज हो गया है। पोर्टल बंद रहने से इन त्रुटियों का सुधार संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण पात्र परिवारों को अंत्योदय योजना, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे लंबे समय से समाधान की उम्मीद में सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पोर्टल बंद रहने से कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में आने वाले लोगों के समक्ष अधिकारी भी पोर्टल बंद होने का हवाला देकर रिकॉर्ड में संशोधन करने में असमर्थता जता रहे हैं। कई परिवारों का आरोप है कि बिना किसी जांच के उनके नाम पर लाल डोरे की जमीन दर्शा दी गई जबकि उनके पास यह है ही नहीं। संवाद
--------
केस - 1
क्रीड विभाग में पहुंचे श्रवण कुमार निवासी गांव रामसरा ने बताया कि मेरी फैमिली आईडी में दो लाल डोरे की जमीन नाम दर्ज है। जबकि मेरे पास यह जमीन है ही नहीं। मैंने जब तहसील कार्यालय में जाकर जमीन को रिकाॅर्ड से हटाना चाह तो मुझे बताया गया कि भू-स्वामित्व पोर्टल बंद है। पोर्टल शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा।
--------
केस - 2
गांव धीड़ निवासी भूरा राम ने बताया कि मेरे परिवार पहचान पत्र में दो प्लाट लाल डोरे के दर्ज हाे चुके हैं जिसके कारण मेरा बीपीएल कार्ड कट गया है जबकि मेरे पास कोई भी प्लॉट नहीं है। मेरी फैमिली आईडी में से प्लाट का रिकॉर्ड हटाया जाए व बीपीएल राशन कार्ड फिर से बनाया जाए।

--------
केस -3
गांव मेहूवाला निवासी बलबीर ने बताया कि मेरे परिवार पहचान पत्र में तीन लाल डोरे की जमीन दर्ज है। जबकि है केवल एक ही प्लॉट और वह भी रजिस्ट्री का। भू-स्वामित्व पोर्टल जल्द शुरू नहीं हुआ और रिकॉर्ड में सुधार की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो में सरकारी लाभ से वंचित रहूंगा। राजस्व विभाग से मांग की है कि पोर्टल को शीघ्र चालू कर गलत रिकॉर्ड में संशोधन कराया जाए, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दोबारा मिल सके।
---------
:: भू-स्वामित्व पोर्टल के बंद होने से फिलहाल लाल डोरे की गलत दर्ज जमीन को नहीं हटाया सकता। जैसे ही पोर्टल शुरू होगा प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
- संदीप कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, क्रीड विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed