फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Erosion in Rangoi drain in village Razabad in Fatehabad, water reached Jakhal master colony

Fatehabad: गांव रजाबाद में रंगोई नाले में कटाव, जाखल की मास्टर कॉलोनी तक पहुंचा पानी, चंडीगढ़ रोड पर लगाया जाम

Mon, 17 Jul 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 17 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

फतेहाबाद और सिरसा में घग्गर के पानी कहर मचा रखा है। जिला मुख्यालय स्थित फतेहाबाद शहर से बाढ़ का पानी मात्र 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रशासन ने ओवर ब्रिज के नीचे मिट्टी के कट्टे भरकर रखवा दिए हैं।

विज्ञापन
Erosion in Rangoi drain in village Razabad in Fatehabad, water reached Jakhal master colony
खेत हुए जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में घग्गर नदी के तटबंध टूटने से हुई जल त्रासदी थमने का नाम नहीं ले रही है। कई जगह से टूट चुके रंगोली नाले में अब गांव रजाबाद के पास कटाव हो गया है। इससे गांव पालसर व भिरडाना में भी पानी भर गया है। इस समय जिला मुख्यालय स्थित फतेहाबाद शहर से बाढ़ का पानी मात्र 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन


जाखल चंडीगढ़ रोड पर जाम
प्रशासन ने ओवर ब्रिज के नीचे मिट्टी के कट्टे भरकर रखवा दिए हैं ताकि शहर में पानी ना आ सके। वही जाखल की मास्टर कॉलोनी में भी पानी भर गया है। जाखल में प्रशासन से नाराज लोगों ने जाखल चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभी तक जाम लगा हुआ है। 
विज्ञापन


चांदपूरा साइफन पर पानी में आई कमी, सुबह तक 21 हजार 420 क्यूसिक पहुंचा पानी
हालांकि चांदपुरा साइफन में पानी की मात्रा कल की अपेक्षा आज कुछ कम हुई है। रविवार शाम तक चांदपुरा साइफन में 22 हजार 420 क्युसिक तक पानी था।

जाखल की मास्टर कॉलोनी मे 1 फुट भरा पानी
जाखल की मास्टर कॉलोनी में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कॉलोनी में 1 फुट तक पानी भर गया है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों द्वारा अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाएं करनी शुरू कर दी गई है। मिट्टी के कट्टों के सहारे पानी को घरों में घुसने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed