फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Entry is prohibited during the day, yet heavy and overloaded vehicles pass through the city

Fatehabad News: दिन में प्रवेश प्रतिबंध, फिर भी शहर से गुजर रहे भारी व ओवरलोड वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Entry is prohibited during the day, yet heavy and overloaded vehicles pass through the city
शहर के लाल बत्ती चौक से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली लेकर जाता चालक। 
फतेहाबाद। शहर में भारी और ओवरलोड वाहनों का प्रवेश बंद होने के बाद भी चालक बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं दूसरी पुलिस की ओर से शहर के चारों ओर लगाए गए नाकों का भी असर चालकों पर देखने को नहीं मिल रहा है। इनके कारण शहर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं हादसों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन की ओर से सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई हुई है। लेकिन बावजूद इसके रोजाना काफी ओवरलोड वाहन शहर से गुजरते हैं। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि ओवरलोड और प्रतिबंध के बावजूद शहर से गुजरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


भारी व ओवरलोड वाहनों के कारण लगाता है जाम

शहर में दिन के समय बड़े व ओवरलोड वाहनों के कारण कई बार जाम भी लगता है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। शहर में दिन के समय काफी ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक अपने वाहन लेकर शहर से गुजरते हैं। चौक-चौराहों पर खड़े पुलिस के जवान सिर्फ उन ओवरलोड वाहनों के कारण लगे जाम को तो खुलवा देते हैं, मगर उक्त वाहनों पर बिना कार्रवाई किए उन्हें जाने दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह व शाम के समय धुंध के कारण ओवरलोड वाहनों से बढ़ रहा खतरा

जिले में सुबह व शाम के समय पड़ रही धुंध के कारण वाहनों चालकों को काफी परेशानी होती है। धुंध के कारण इन वाहनों को के लिए ओवरलोड वाहन सबसे ज्यादा खतरा बनते हैं। ओवरलोड सामान डालने के कारण ट्रक नहीं दिखते। इस कारण छोटे वाहन ओवरटेक करते समय टकरा जाते हैं।




-------------------------
ओवरलोड वाहनों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। विशेष रूप से रात में चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने को भी कहा है। शहर में अगर दिन के समय ओवरलोड वाहन आ रहे है, तो कार्रवाई की जाएगी।

- संजय बिश्नोई, आरटीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article