फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Entry allowed after four-layer security checks; 2,458 candidates took the exam

Fatehabad News: चार लेयर में चेकिंग के बाद एंट्री, 2458 ने दी परीक्षा

Sat, 04 Jul 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Entry allowed after four-layer security checks; 2,458 candidates took the exam
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर लगी भीड़ संवाद
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-3 पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा और सख्त व्यवस्था रखी। जिले में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति 89.25 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

लेवल-3 परीक्षा के लिए कुल 2754 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 2458 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 296 अनुपस्थित रहे। जिले में इस स्तर की परीक्षा के लिए 9 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की चार स्तरों पर जांच की गई। निर्धारित समय दो बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से निगरानी व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके। रविवार को जिला मुख्यालय पर दो सत्रों में परीक्षा होगी जिसमें सुबह और शाम के सत्रों में अलग-अलग केंद्रों पर अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन केंद्रों पर हुई लेवल तीन की परीक्षा अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे
महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा खंड एक 320 288
महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा खंड दो 320 291
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल खंड एक 320 286
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल खंड दो 300 258
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंड एक 300 262
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंड दो 300 266
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज खंड एक 300 272
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज खंड दो 300 268
डीएवी स्कूल बीघड़ रोड खंड एक 294 267
-
मम्मी पेपर देने गई तो दादी-पापा ने संभाले बच्चे
एचटेट को लेकर महिला अभ्यार्थियों के परिजनों को भी परीक्षा देनी पड़ी। जिला मुख्यालय पर बनाए गए केंद्र में टोहाना, रतिया, जाखल, कुलां, भट्टूकलां क्षेत्र से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इस दौरान कई महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी रहे। महिला के केंद्र में जाने बाद बच्चे के पिता तो कहीं दादी बच्चों को संभालती हुई दिखी। दोपहर 2 से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक बच्चे संभालने पड़े।
-
दिव्यांगों को मिली व्हीलचेयर सुविधा (फोटो- 40)
एचटेट के दौरान दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराईं। स्वयंसेवकों ने उन्हें केंद्र के प्रवेश द्वार से परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने में भी सहयोग किया जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
-
डायल-112 ने अभ्यर्थी को केंद्र तक पहुंचाया (फोटो- 34)
एचटेट को लेकर डायल-112 की ईआरवी-219 टीम ने एक महिला अभ्यर्थी को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया। टोहाना निवासी निशा एचटेट देने के लिए फतेहाबाद स्थित एमएम कॉलेज जा रही थी। रास्ते में देर होने के कारण वह रतिया बस स्टैंड पर परेशान हो गई। परीक्षा का समय नजदीक होने पर उसने डायल-112 पर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही ईआरवी-219 की पुलिस टीम ने छात्रा को सुरक्षित रूप से 30 मिनट में एमएम कॉलेज, फतेहाबाद स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचा दिया। पुलिस की सहायता से निशा समय पर परीक्षा में शामिल हो सकी।

-
भाजपा ने केंद्रों के बाहर पिलाया पानी, लगाया हेल्प डेस्क (फोटो- 36)
एचटेट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने स्वयं अपनी टीम के साथ कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को हर जरूरी व्यवस्था पूरी करने के निर्देश भी दिए। परीक्षा केंद्रों के बाहर कार्यकर्ताओं ने हेल्प डेस्क स्थापित किए। भाजपा के इन हेल्पडेस्क पर परीक्षार्थियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed