फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Enthusiasm in JJP for the election of Panchayat Samiti President, MLA Dudaram did not open his cards

Fatehabad News: पंचायत समिति अध्यक्ष चुनाव हुआ पंचायत मंत्री बनाम विधायक दुड़ाराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm in JJP for the election of Panchayat Samiti President, MLA Dudaram did not open his cards
फतेहाबाद स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का सोमवार को होने वाला चुनाव काफी रोचक होगा। यह चुनाव पंचायत समिति सदस्यों के बीच सीमित न होकर पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली व विधायक दुड़ाराम के बीच होकर रह गया है। उत्साहित जजपा खेमा बहुमत से अधिक पंचायत समिति सदस्य होने का दावा कर रहा है, वहीं विधायक दुड़ाराम ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। मगर विधायक खेमा भी दंभ भर रहा है कि पंचायत समिति अध्यक्ष उनका ही होगा।
विज्ञापन

दरअसल, फतेहाबाद पंचायत समिति के 30 सदस्य हैं। इसके अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव होगा। इससे पहले भी चुनाव होना था, लेकिन बात फतेहाबाद व रतिया हलके के बीच फंस गई थी। 30 सदस्यों में से 16 फतेहाबाद हलके से जुड़े हुए हैं जबकि 14 सदस्य रतिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। हालांकि, पहली बैठक में अध्यक्ष फतेहाबाद हलके का पंचायत समिति सदस्य बन सकता था। विधायक दुड़ाराम के सामने सहमति भी हो गई थी, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर पेंच फंस गया था। रतिया हलके के 14 सदस्यों में से एक पर उपाध्यक्ष की सहमति बननी थी, लेकिन यहां पर बबली गुट के एक सदस्य ने अपनी दावेदारी ठोक दी और पहली मीटिंग रद्द हो गई।
विज्ञापन

जाखल व टोहाना में समर्थकों को कुर्सी दिलाकर अब फतेहाबाद में मंत्री का दखल
अब एक बार फिर पंचायत समिति फतेहाबाद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को एसडीएम की अध्यक्षता में होगा। जजपा की टिकट पर टोहाना से विधायक बने व वर्तमान में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने फतेहाबाद पंचायत समिति में भी अपना दखल दिया है। इससे पहले टोहाना व जाखल पंचायत समिति में देवेंद्र बबली अपने समर्थकों को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की कुर्सी दिला चुके हैं। जजपा जिला प्रधान सुरेंद्र लेगा लगातार पंचायत समिति सदस्यों से बातचीत करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले दोनों खेमों की सदस्यों के साथ होगी बैठक
सोमवार को चुनाव दोपहर 2 बजे होगा। इससे पहले सुबह 10 बजे दोनों खेमे अपने-अपने समर्थक सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। जजपा खेमे का कहना है कि 11 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, क्योंकि उनके पास बहुमत से अधिक पंचायत समिति सदस्य हैं। वहीं, विधायक दुड़ाराम भी लगातार पंचायत समिति सदस्यों के संपर्क में हैं और वह भी सोमवार को चुनाव से पहले अपने समर्थक पंचायत समिति सदस्यों की बैठक लेकर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे।
कई पंचायत समिति सदस्य हमारे संपर्क में हैं। कोशिश है कि पंचायत समिति के प्रधान व उपप्रधान के पद को लेकर सर्वसम्मति बने। हालांकि, हमारे पास पंचायत समिति का अध्यक्ष बनाने के लिए पूर्ण बहुमत है।

सुरेंद्र लेगा, जिलाध्यक्ष, जजपा
हमारा प्रयास है कि फतेहाबाद पंचायत समिति अध्यक्ष पद भाजपा के समर्थक को मिले। बाकी चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है। हमारी पंचायत समिति के सभी सदस्यों से बात जारी है। सदस्यों की सहमति से ही अध्यक्ष बनेगा।
दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed