{"_id":"6a36d18e14ee761aaf040d5d","slug":"encroachments-are-choking-the-roads-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-156017-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अतिक्रमण से घुट रहा सड़कों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अतिक्रमण से घुट रहा सड़कों का दम
Sat, 20 Jun 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
शहर के डीएसपी रोड पर खड़े वाहन। संवाद
फतेहाबाद। डीएसपी रोड पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है जिसके कारण आम लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क के दोनों ओर संचालित ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकानों के बाहर सामान रखे जाने और ठंडे पेय पदार्थों तथा पानी की बोतलों के स्टोर बनाए जाने से सड़क की चौड़ाई कम हो रही है। इसके बावजूद नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया है।
स्थानीय निवासी अशोक, राजू, गंगाराम और प्रदीप ने बताया कि इस रोड पर ऑटो स्पेयर पार्ट्स के कारोबारियों की दुकानें हैं। यहां दुकानों के बाहर टायर, ऑटो पार्ट्स, मशीनरी और अन्य सामान सड़क तक फैला रहता है। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने स्थायी रूप से माल रखने की व्यवस्था की हुई है जिससे पैदल चलने वालों के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बचती। ऐसे में नगर को परिषद को जल्द अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना चाहिए।
-- -- -- --
ठंडे पेय पदार्थों के बने हैं स्टोर
गर्मी सीजन के चलते कई दुकानदारों ने ठंडे पेय पदार्थों और पानी की बोतलों के स्टोर भी सड़क किनारे बना लिए हैं। इनमें बोतलों की क्रेट और अन्य सामान रखा जाता है जिससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। वहीं ऑटो स्पेयर पार्ट्स से जुड़े व्यापार के कारण दिनभर छोटे-बड़े वाहन सड़क पर खड़े होकर सामान उतारने और चढ़ाने का काम करते हैं। कई बार ट्रक और पिकअप वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं जिससे अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित होती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
पिछले कई सालों से नहीं हटाया गया अतिक्रमण
शहरवासियों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा समय-समय पर शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है लेकिन डीएसपी रोड पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से अभियान चलाया जाए और सड़क पर अवैध कब्जों को हटाया जाए तो यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है। नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि डीएसपी रोड पर विशेष अभियान चलाकर सड़क पर रखे सामान को हटाया जाए तथा लोडिंग-अनलोडिंग के लिए निर्धारित स्थान तय किए जाएं। इससे सड़क पर होने वाली अव्यवस्था कम होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।
-- -- -- -- --
डीएसपी रोड पर लाजपत नगर पार्क के पास एक तरफ रेहड़ियां लगती है और दूसरी तरफ दुकानदारों का अतिक्रमण है। ऐसे में रोड संकरी हो गई है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है। नगर परिषद को इस पर ध्यान देना चाहिए।
-अशोक कुमार, शहरवासी।
-- -- -- -- --
डीएसपी रोड पर कई स्थानों पर कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलों के स्टोर बने हुए हैं। इन स्टोरों दिनभर गाड़ियां लोडिंग अन-लोडिंग होती रहती है। जिससे जाम की स्थिति बनती है। नगर परिषद को अतिक्रमण हटवाना चाहिए।
-दीपचंद, शहरवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -
:: शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। रोड पर अतिक्रमण करके व्यवसाय चलाना या गली में सामान रखने पर कार्रवाई की जाएगी।
- महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद, फतेहाबाद।