फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Encroachment in the vegetable market is creating daily traffic jams

Fatehabad News: सब्जी मंडी में अतिक्रमण से रोजाना बन रही जाम की स्थिति

Tue, 09 Dec 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in the vegetable market is creating daily traffic jams
अनाज मंडी में बढते अतिक्रमण से लगा जाम। संवाद
टोहाना। हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग के दौरे के बाद से भी हालात में कोई सुधार नहीं आया है। इसके चलते अतिक्रमण अधिक होने से पैदल चलने वाले आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में कई जगहों पर जाम की स्थिति बन जाती है जिससे लोगों का बाइक लेकर जाना तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बता दें कि मार्किट कमेटी सचिव संदीप गर्ग कुछ दिन पहले नई सब्जी मंडी में अतिक्रमण बढ़ने की सूचना पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व खुदरा विक्रेता को समझाने के लिए गए थे, लेकिन मंगलवार को स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


इसके चलते आमजन में प्रशासन के प्रति रोष भी देखने को मिला। सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए आए दिनेश कुमार, मनीष, बिंद्र ने कहा कि मार्केट कमेटी प्रशासन की ढिलाई के चलते अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है जिससे पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। प्रशासन को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करते सामान जब्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट सचिव संदीप गर्ग ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को ऐसे न करने के लिए समझाया गया था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले सामान हटाने के लिए दो दिन का समय देकर आए है, इसके बाद भी अगर कोई नहीं मानेगा तो उनका सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed