{"_id":"656a1d7997d73cd97f0012b8","slug":"employees-will-strike-if-both-jes-are-not-reinstated-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-9117-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों जेई को बहाल नहीं किया तो हड़ताल करेंगे कर्मचारी : जोगिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों जेई को बहाल नहीं किया तो हड़ताल करेंगे कर्मचारी : जोगिंद्र
विज्ञापन
भूना। बिजली निगम के दो जेई निलंबित करने के मामले को लेकर शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरने में शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सब डिविजन प्रधान प्रेम कुमार ने की और संचालन पुरुषोत्तम शर्मा ने किया। कर्मचारी यूनियन को सरपंच एसोसिएशन ब्लॉक भूना के 29 सरपंचों व प्रतिनिधियों ने धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जांच करके तत्काल कार्रवाई करने और दोनों जेई को बहाल करने की मांग की गई।
सरपंच एसोसिएशन ब्लॉक प्रधान मांगेराम गोदारा ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, विधायक दुड़ाराम से इस मामले में हस्तक्षेप करके दोनों जेई को इंसाफ देने की मांग की। चौबारा के सरपंच जोगिंद्र सिंह ने जेई सूरजमल व साहब राम की बिजली उपभोक्ताओं व आम लोगों के प्रति व्यवहार की सराहना की जबकि एसडीओ के व्यवहार को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि अगर दोनों ही जेई को तत्काल प्रभाव से बहाल नहीं किया गया तो कर्मचारियों के आंदोलन में पूरे इलाके के लोग शामिल होंगे। पंचायत समिति के सदस्य हंसराज धौलू व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव कृष्ण मेहरा ने बिजली निगम की कर्मचारी यूनियन को धरने पर अपना समर्थन दिया। कर्मचारी नेता सत्यवान वर्मा व पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक निलंबित दोनों जेई को बहाल नहीं किया जाता, तब तक कर्मचारी अपना धरना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो काम रोको हड़ताल का भी निर्णय लिया जा सकता है। इस मौके पर जांडली खुर्द के सरपंच बलवंत पूनिया, घोटडू के सरपंच गुलाब शर्मा, जांडली कला सरपंच शीला भैरों, नाढोड़ी सरपंच नरेंद्र कुमार, धौलू सरपंच कविता देवी, गोरखपुर सरपंच मनदीप योगी, बैजलपुर सरपंच हेमंत बैजलपुरिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।