{"_id":"6a7dfaa5d5dfe97bdf0df185","slug":"employees-stopped-collecting-garbage-by-letting-the-air-out-of-the-tractor-trailers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-159232-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की हवा निकालकर कर्मचारियों ने कचरा उठान रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की हवा निकालकर कर्मचारियों ने कचरा उठान रोका
Thu, 13 Aug 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की हवा निकालता एक कर्मचारी।
फतेहाबाद। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर को चमकाने की प्रशासन की कोशिश हड़ताल के विरोध में उलझ गई। 8वें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। करीब एक हजार टन कचरा सड़कों और गली-मोहल्लों में जमा होने का दावा है।
वीरवार को नगर परिषद की टीम कचरा उठाने पहुंची तो हड़ताली कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का घेराव कर काम रुकवा दिया। बाद में कर्मचारियों ने भूना रोड पर झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
नगर परिषद की टीम जब भूना मोड़ पर कचरा उठाने पहुंची तो विरोध कर रहे कर्मचारियों ने वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी। इसके बाद अधिकारियों को टीम सहित लौटना पड़ा।
विज्ञापन
कचरा उठाने पहुंची टीम का घेराव
15 अगस्त के मद्देनजर प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटा है। इसी के तहत डंपिंग यार्ड से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंगवाकर कचरा प्वाइंटों से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू की गई। नगर परिषद की टीम भूना रोड स्थित कचरा प्वाइंट पर पहुंची ही थी कि इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हड़ताली कर्मचारी वहां पहुंच गए। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर चढ़कर टीम का घेराव किया। काफी देर तक तनातनी की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक सफाई व्यवस्था से जुड़े काम में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा।
ईओ की अपील का नहीं दिखा असर
इस मौके पर मौजूद नगर परिषद के ईओ सुरेश चौहान ने कर्मचारियों से बातचीत की और स्वतंत्रता दिवस का हवाला देते हुए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपने स्तर पर शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास कर रहा है ताकि राष्ट्रीय पर्व साफ-सुथरे वातावरण में मनाया जा सके। हालांकि कर्मचारियों पर उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ।
मुख्य समारोह के रूट पर भी कचरा
जिला मुख्यालय पर 15 अगस्त को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। 14 अगस्त की शाम उनके भूना रोड स्थित रेस्ट हाउस पहुंचने और अगले दिन पुलिस लाइन जाने का कार्यक्रम है। इसी रूट को साफ रखने के लिए प्रशासन विशेष प्रयास कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
बारिश से बढ़ी परेशानी
हड़ताल के चलते सड़कों और गलियों में जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है। बीच-बीच में हो रही बारिश और बूंदाबांदी ने स्थिति और खराब कर दी है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मांगें मानीं तो 15 अगस्त से पहले सफाई का दावा
हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगें स्वीकार कर लेती है तो वे 15 अगस्त से पहले पूरे शहर की सफाई कर देंगे। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कराया जा रहा सफाई कार्य भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।