{"_id":"6ada426a61d87bf3890bd6e1","slug":"employees-receive-support-from-farmers-and-social-organizations-in-their-opposition-to-privatization-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-163431-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों को किसान और सामाजिक संगठनों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों को किसान और सामाजिक संगठनों का समर्थन
Thu, 22 Oct 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
बिजली का शिकायत केंद्र। संवाद
फतेहाबाद/रतिया/भट्टूकलां। बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में जारी हड़ताल को किसान संगठनों, कर्मचारी संगठनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और ग्राम पंचायतों का समर्थन मिला। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं फकीर चंद सैनी, भूप सिंह भडोलांवाली, इंजीनियर रविंद्र कुमार और रोहतास हांसू की संयुक्त अध्यक्षता में धरना दिया गया।
मंच संचालन रामनिवास शर्मा और सह-सचिव संजय सैनी ने किया। मोर्चा नेताओं ने सरकार से निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे आंदोलन की अगली रणनीति घोषित की जाएगी। मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन की जा सकती है।
रतिया बिजली घर में करीब 300 कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता गुरप्रीत सिंह, विजेंद्र साहू और दीपक ने की। मंच संचालन प्रेम शर्मा ने किया। यूनिट प्रधान खुर्शीद खान और एसटीएफआई प्रधान सीएन भारती ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मंगत राम लालवास, कांग्रेस प्रधान गुरसेवक सिंह, पार्षद कामरेड अजमेर सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के गुरप्रीत सिंह जेई, अखिल भारतीय किसान सभा के राजेंद्र प्रसाद बाटू और शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के परमजीत सिंह लाली ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया।
भट्टूकलां में कर्मचारियों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर निजीकरण की नीति के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई महेंद्र सिंह घोड़ेला और प्रदीप कुमार बिसला ने की। मंच संचालन ओमप्रकाश सिंवर ने किया। संयुक्त किसान मोर्चा, सरपंच एसोसिएशन, पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन और स्थानीय नागरिकों ने समर्थन दिया।
किसान सभा के जिला प्रधान विष्णु दत्त, सुभाष चंद्र भादु, मनीष सिवाच और बृजलाल कड़वासरा सहित अन्य लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में एसडीओ विपिन वर्मा, भजनलाल एफएम, विजेंद्र एसए, पवन जेई, पवन माचरा एसए, रमेश बिसला, रमेश बिश्नोई, कुलदीप एसए और नरेंद्र यादव सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन
फतेहाबाद। ऑल रिटायर्ड कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य लाल बत्ती चौक स्थित आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए भट्टू रोड स्थित बिजली घर पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान मुंशीराम कंबोज ने की।
उन्होंने कहा कि बिजली का निजीकरण जनहित में नहीं है और इससे आम उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ पड़ सकता है। सुभाष चंद्र चौहान और रणधीर डबास ने भी सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में निहाल सिंह मताना, कैलाश चंद्र, जोत सिंह, राजकुमार दहिया, भागाराम, रामस्वरूप टाक और आत्माराम सहित कई सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।