फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees protested across the district against handing over the electricity department to private hands.

Fatehabad News: बिजली विभाग को निजी हाथों में देने का कर्मचारियों ने जिलेभर में किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Employees protested across the district against handing over the electricity department to private hands.
फतेहाबाद में बिजली कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते कर्मचारी नेता
फतेहाबाद। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर चंडीगढ़ व यूपी के कानपुर व वाराणसी बिजली विभाग को निजी हाथों में देने के विरोध में बिजली कर्मियों की ओर से फतेहाबाद, बड़ोपल, भट्टू व रतिया में विरोध गेट बैठक की गई।
विज्ञापन

फतेहाबाद में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट के सर्कल सचिव भूप सिंह भड़ोलावाली ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन बिजली विभाग को भारी मुनाफे में होने के बावजूद भी निजी हाथों में देने जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें प्रशासन की ओर से जो योजना बनाई गई है, उसमें कर्मचारियों की कोई लाइबिलिटी नहीं है। इसके अलावा और राज्यों में भी केंद्र सरकार बिजली विभागों को अपने चाहते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सारी संपत्तियों को बेचना चाहती है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्राइवेट प्लेयर्स हमेशा अपने हित की सोचता है, इससे जनता को बिजली बहुत महंगे दामों पर मिलेगी। इससे गरीब लोगों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के बिजली निगम में जो ऑनलाइन तबादला पॉलिसी लागू की गई है, तकनीकी पदों में तबादला पॉलिसी से एक्सीडेंट का रेशो बढ़ा है व अन्य पदों पर भी नई तकनीक ओर कर्मचारियों की कमी के कारण काफी दिक्कतें आई हैं। इसलिए यूनियन ने सभी प्रबंध निदेशकों को इसका विरोध पत्र दिया है।

इसके अलावा एक्सईन फतेहाबाद भी कर्मचारियों के कार्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिसको लेकर यूनियन ने पिछले 5 दिन से आंदोलन शुरु किया हुआ है। अगर कार्यकारी अभियंता कर्मचारियों की समस्याओं को हल नहीं करते हैं तो भविष्य में आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। मीटिंग को अमित शर्मा, पवन कड़वा, हनुमान, अर्शप्रीत सिंह, संजय कुमार, सुरेश कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed