फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees drowned in water tank divers pulled them out

Fatehabad: जलघर के टैंक में डूबे कर्मचारी, गोताखोरों ने निकाला बाहर, दोनों की मौत, सफाई करते समय हुआ हादसा

Mon, 19 Jun 2023 05:59 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 Jun 2023 05:59 PM IST
सार

मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया। दोपहर करीब चार बजे पहले एक कर्मचारी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक वह मृत हो चुका था। कुछ देर बाद दूसरे को भी निकाल लिया गया। । 

विज्ञापन
Employees drowned in water tank divers pulled them out
जलघर के टैंक में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूना खंड के गांव खासा पठाना में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जलघर में दो कर्मचारी डूब गए। गोताखोरों ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों ही वाटर वक्र्स में तैनात थे। जिसमें एक सुरक्षाकर्मी तो दूसरा चपरासी था। 

विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी मौके पर पहुंची और जायजा लिया। मामले के मुताबिक कर्मचारी आत्मप्रकाश व राजेश गांव के जलघर में नौकरी करते थे। दोपहर को दोनों सफाई के काम में जुटे थे, इसी दौरान दोनों का पैर फिसला और जलघर के टैंक में जा गिरे। गिरने की सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निकालने का   प्रयास शुरू किया। 

विज्ञापन

 

मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया। दोपहर करीब चार बजे पहले एक कर्मचारी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक वह मृत हो चुका था। कुछ देर बाद दूसरे को भी निकाल लिया गया। दोनों को निकालकर ग्रामीण तुरंत भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए हैं, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों के अनुसार घटना से कुछ समय पहले दोनों को सफाई करते हुए देखा गया था। इसके बाद जब बारिश शुरू हुई तो वाटर सप्लाई केंद्र का ही अन्य कर्मी वहां पहुंचा तो उनका मोबाइल और साफा किनारे पड़ा देखा लेकिन दोनों वहां नहीं थे। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed