फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees did not allow cleaning, 200 tonnes of garbage stored in the city

कर्मचारियों ने नहीं होने दी सफाई, शहर में 200 टन कचरा जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Employees did not allow cleaning, 200 tonnes of garbage stored in the city
फतेहाबाद के रतिया रोड पर सफाई कर्मियों को हिरासत में लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रहा। शहर फतेहाबाद में 200 टन से ज्यादा कचरा जमा हो गया है। रविवार सुबह नगर परिषद ईओ ऋषिकेश चौधरी, सीएसआई मुकेश शर्मा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राजेश गर्ग व पुलिस फोर्स लेकर डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठवाने का अभियान शुरू किया। लेकिन दो जगहों पर नगर परिषद के सफाईकर्मी पुलिस कर्मचारियों से भिड़ गए। बुलडोजर पर पत्थर फेंककर शीशा तोड़ दिया और पुलिसकर्मियों पर कूड़ा फेंका। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मौके से हटाया और करीब 45 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पहले नगर परिषद अधिकारी पुराने एसडीएम निवास के सामने बने डंपिंग प्वाइंट से बुलडोजर से कचरा उठवाने पहुंचे। बुलडोजर से जैसे ही कचरा उठाने का काम शुरू किया गया तो काफी संख्या में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। बुलडोजर के आगे बैठ गए, प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे कर्मचारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने समझाने का प्रयास किया लेकिन पीछे नहीं हटे। पुलिस फोर्स ने कर्मचारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया और 20 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले गए। कचरा डंपिंग प्वाइंट पर करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा और कर्मचारियों ने बुलडोजर से कचरा नहीं उठाने दिया। इसके बाद नप के ईओ ऋषिकेश चौधरी पुलिस टीम को साथ लेकर नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे और यहां से टाटा एस गाड़ियां निकलवाने का प्रयास किया। इसकी सूचना कर्मचारियों को लग गई और वह डंपिंग प्वाइंट से कार्यालय में पहुंच गए और गाड़ियों के टायरों की हवा निकाल दी। हालांकि कर्मचारियों के डंपिंग प्वाइंट से आने के बाद अधिकारियों ने बुलडोजर से कचरा उठवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रतिया रोड पर फिर हुआ बवाल, पुलिस कर्मियों फेंका कूड़ा
नगर परिषद ने बुलडोजर लगाकर पुराने एसडीएम निवास के बाहर बने डंपिंग प्वाइंट के बाद बीघड़ रोड, शिवालय मार्केट के सामने से कचरा उठवाया। इसके बाद रतिया रोड पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में कचरा उठवाना शुरू किया। यहां भी काफी संख्या में नगर परिषद के हड़ताली कर्मचारी पहुंच गए और पुलिसकर्मियों पर ही कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाई और करीब 25 कर्मचारी हिरासत में ले लिए। गुस्साए कर्मचारियों ने जेसीबी का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फव्वारा चौक से लौटे बुलडोजर
अधिकारियों ने जब फव्वारा चौक से कूड़ा उठवाने का प्रयास किया तो अलग-अलग यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर दबाव डाला तो रोडवेज, बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग समेत सभी यूनियन हड़ताल पर चली जाएंगी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर भी हवा निकाल दी गई। मामला बढ़ता देख बुलडोजर लेकर ठेकेदार मौके से चला गया।
शहर में जमा हो चुका है 200 टन कचरा
शहर फतेहाबाद से रोजाना करीब 40 टन कचरा निकलता है। नगर परिषद कर्मचारी पिछले पांच दिन से हड़ताल पर हैं। इसके चलते शहर में जगह-जगह कचरे का ढेर लग गया है। यहां तक कि शहर में भी सफाई नहीं हो रही है। दिवाली त्योहार के चलते शहर जहां सजा हुआ है वहीं सड़कों पर कचरा बिखरा पड़ा है। करीब 200 टन कचरा इकट्ठा हो चुका है। यहां तक कि डोर टू डोर कचरा उठान भी नहीं हो रहा है।
तीन दिन आगे बढ़ी हड़ताल
नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर फतेहाबाद नगर परिषद व फायर ब्रिगेड कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पहले दो दिन की हड़ताल थी और इसके बढ़ाकर 23 अक्टूबर तक कर दिया गया था। संघ ने अब 24, 25 और 26 अक्टूबर तक हड़ताल को बढ़ा दिया है।
कोट
सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं लेकिन प्रशासन जानबूझकर दबाव डाल रहा है। दबाव नहीं सहन करेंगे। रविवार सुबह करीब 45 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें पुलिस लाइन ले जाने के बाद छोड़ दिया गया। हड़ताल को तीन दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
-ओमप्रकाश लोट, जिला वरिष्ठ उपप्रधान
कोट
पुलिस फोर्स साथ लेकर डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठवाया गया है। कई जगह पर विरोध हुआ है। नगर परिषद प्रशासन अपनी तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास कर रहा है।

-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक

फतेहाबाद के पुराने एसडीएम निवास के सामने बुल्डोजर से कचरा उठवाते हुए नप अधिकारी।

फतेहाबाद के पुराने एसडीएम निवास के सामने बुल्डोजर से कचरा उठवाते हुए नप अधिकारी।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी।

फतेहाबाद में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed