फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees arrive without map after 1 o'clock to take objections of property ID survey

Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी सर्वे की आपत्तियां लेने एक बजे के बाद बिना नक्शा पहुंचे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Employees arrive without map after 1 o'clock to take objections of property ID survey
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बिना रिकॉर्ड ​शिविर में पहुंचे एजेंसी के कर्मचारी
फतेहाबाद। नगर परिषद सीमा में शामिल हुई नई कॉलोनियों में हुए प्रॉपर्टी आईडी सर्वे को लेकर आपत्तियां लेने के लिए सोमवार को लगाए गए शिविर के पहले दिन अव्यवस्था रही। शिविर का समय सुबह 10 बजे दिया गया, लेकिन सर्वे करने वाली गाजियाबाद की एजेंसी का कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा। मामला जब ईओ राजेंद्र सोनी के संज्ञान में आया तो कंपनी के कर्मचारियों से जवाब मांगा गया।
विज्ञापन

आनन-फानन दोपहर एक बजे दो कर्मचारी मीटिंग हॉल में पहुंचे। मगर कर्मचारी बिना नक्शा लिए शिविर में पहुंच गए और प्रॉपर्टी आईडी की जानकारी लेने आए लोगों को जानकारी नहीं दे पाए। हालांकि, जानकारी के अभाव में पहले दिन लोगों की संख्या भी कम रही। प्रॉपर्टी आईडी सर्वे में 51 कॉलोनियों की 12800 प्रॉपर्टी सामने आई है और इन्हें आईडी जारी की जानी है। प्रॉपर्टी आईडी सर्वे को लेकर आपत्तियां लेने के लिए 24 जून से लेकर 14 जुलाई तक का समय तय किया गया है। नई कॉलोनियों में स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर, आदर्श नगर आदि क्षेत्र शामिल हैं। लेकिन यहां के पार्षदों को ही प्रॉपर्टी आईडी को लेकर लगाए गए शिविर की जानकारी नहीं है। इसके अलावा न ही इन कॉलोनियों में नगर परिषद की तरफ से मुनादी करवाई गई है। पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज का कहना है कि उनकी कॉलोनी की प्रॉपर्टी आईडी को लेकर आपत्तियां ली जा रही है और उन्हें अधिकारियों की तरफ से कोई जानकारी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन

125 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से हुआ है सर्वे
नगर परिषद सीमा में शामिल हुई कॉलोनियों के प्रॉपर्टी आईडी सर्वे का काम पहले याशी कंपनी को सौंपा गया था लेकिन बाद में इसे रद कर दिया गया था। इसके बाद नगर परिषद ने दोबारा टेंडर लगाकर गाजियाबाद की एजेंसी को काम दिया गया। एजेंसी ने 125 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से सर्वे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
टीम मंगलवार को सुबह समय से पहुंच जाएगी। इसको लेकर निर्देश दे दिए गए हैं। पार्षदों को भी मैसेज भेजा जाएगा कि अपने क्षेत्र के प्रॉपर्टी मालिकों जानकारी दें कि वह शिविर में शामिल होकर आपत्तियां दर्ज करवाएं। अगर आईडी ठीक है तो उसे स्वयं सत्यापित करवाई जाए।
-राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed