{"_id":"5e4d39c28ebc3ef2c42ff48c","slug":"employee-s-wife-beaten-for-not-giving-condom-case-registered-fatehabad-fatehabad-news-rtk5429825119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडोम न देने पर कर्मचारी की पत्नी को पीटा, जाति सूचक गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडोम न देने पर कर्मचारी की पत्नी को पीटा, जाति सूचक गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज
Wed, 19 Feb 2020 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद ( हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पीएचसी में क्वार्टर में रह रही कर्मचारी की पत्नी ने एक युवक पर कंडोम न देने पर बुरी तरह से पीटने और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। आरोपी गांव का निवासी बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अनुसूचित जति एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति पीएचसी पर चौकीदार और सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। 17 फरवरी की रात को करीब साढ़े 10 बजे घर पर अकेली थी, उसका पति बच्चों के साथ हरिद्वार गया था। इस दौरान गांव का ही युवक संदीप आया और उसने कंडोम मांगा। जिस पर उसने कहा कि सुबह पीएचसी से ले लेना। इस पर संदीप ने उसका हाथ पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे जाति सूचक गाली-गलौज किया। इसके बाद उसने हाथ छुड़वाकर गेट बंद कर दिया। आरोपी गेट पर ईंट मारकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की डीएसपी सुभाष जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन