{"_id":"694ffbcba3b2419dfb07c7dd","slug":"emphasis-on-awareness-and-treatment-for-drug-de-addiction-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-145985-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशा मुक्ति के लिए जागरूकता और उपचार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशा मुक्ति के लिए जागरूकता और उपचार पर जोर
विज्ञापन
टोहाना। ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति टीम की ओर नशे के खिलाफ जागरूकता एवं उपचार उन्मुख अभियान चलाया गया। यह अभियान नशा मुक्ति टीम प्रभारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य नशा पीड़ितों को मुख्यधारा में लाकर उन्हें उपचार और काउंसिलिंग से जोड़ना रहा।
अभियान के दौरान टीम ने शहर के वार्ड नंबर 1 और 2 में नगर परिषद सदस्य रोशनलाल के साथ संयुक्त रूप से सर्वे किया। इस दौरान नशा पीड़ित व्यक्तियों से प्रत्यक्ष संपर्क कर उन्हें नशा छोड़ने, उपचार लेने और नियमित काउंसिलिंग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने मौके पर ही पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों, उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं तथा उपचार के बाद फॉलोअप प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
शहर की संवेदनशील इंदिरा कॉलोनी में विशेष सर्वे अभियान चलाया गया जहां तीन नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। टीम द्वारा इन पीड़ितों की काउंसिलिंग की गई और उन्हें उपचार के लिए आगे आने को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उनके परिजनों को भी सहयोग और सतत निगरानी के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
निरंतर चलेगा अभियान :
अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने नगर परिषद अध्यक्ष से भी मुलाकात कर नशा उन्मूलन अभियान में सहयोग पर चर्चा की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।