फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Emotional farewell to Bappa with the wish that he comes early next year

Fatehabad News: अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ बप्पा को दी भावपूर्ण विदाई

Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Emotional farewell to Bappa with the wish that he comes early next year
शहर में विसर्जन के लिए गणेश जी की प्रतिमा को लेकर जाते हुए श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर में पिछले दस दिनों से चल रहा गणेश उत्सव शनिवार को गणपति की मूर्तियों के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित करीब 32 गणेश मूर्तियों को नहरों और अन्य जगहों पर विसर्जित कर भक्तों ने उत्साह और भावुकता के साथ विदा किया।
इस अवसर पर लोगों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोषों के साथ बप्पा को विदाई दी। पूरे शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह पंडाल सजाए गए थे, जहां दस दिनों तक सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण होता रहा, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सभी आयु वर्ग के लोगों, विशेषकर युवाओं और बच्चों ने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विसर्जन के दिन सुबह से ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। शोभायात्रा धर्मशाला रोड, थाना रोड, जवाहर चौक, संन्यास आश्रम रोड और लाल बत्ती चौक से होती हुई आगे बढ़ी, जिसमें श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ झूमते और नाचते नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पूर्व की अंतिम आरती में भाग ले आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बड़ोपल और भोड़िया खेड़ा नहर में हुआ विसर्जन

प्रशासन ने भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए नहरों पर विशेष इंतजाम किए थे। प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, सजे-धजे वाहनों और झांकियों में लेकर मुख्य विसर्जन स्थलों बड़ोपल और भोड़िया खेड़ा की नहरों तक ले जाया गया। वहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और जयघोषों से आसमान गूंज उठा।


---

रात को लगाई चौकी सुबह किया गया विसर्जन

संन्यास आश्रम मंदिर में विनायका ग्रुप की ओर से आयोजित गणेश उत्सव आकर्षण का केंद्र रहा। विसर्जन से एक रात पूर्व भजन-चौकी में भक्तों ने पूरी रात गणेश भक्ति में बिताई। संस्था के प्रधान दिपांशु जग्गा और पीयूष नारंग ने बताया कि पिछले 9 वर्षों से यहां भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। पिछले 10 दिनों तक सुबह-शाम आरती और सत्संग होता रहा। शनिवार को विसर्जन के दिन लंगर का आयोजन भी किया गया।

शहर में विसर्जन के लिए गणेश जी की प्रतिमा को लेकर जाते हुए श्रद्धालु। संवाद

शहर में विसर्जन के लिए गणेश जी की प्रतिमा को लेकर जाते हुए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed