{"_id":"658f0396fb792d99ed02dacb","slug":"emergency-services-remained-stalled-throughout-the-day-doctors-returned-to-work-late-at-night-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-10548-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिनभर ठप रहीं आपात सेवाएं, देर रात काम पर लौटे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिनभर ठप रहीं आपात सेवाएं, देर रात काम पर लौटे डॉक्टर
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल मे उपचार को लेकर भटकते हुए मरीज
फतेहाबाद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस के आह्वान पर डॉक्टर मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं देने से भी मना कर दिया। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में इमरजेंसी में आए घायल दर्द से तड़पते रहे तो प्रसुति कक्ष में सिजेरियन डिलिवरी केस को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। जिले में 70 स्थायी डॉक्टरों में से 65 डॉक्टर हड़ताल पर रहे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री से एक जनवरी को वार्ता के अाश्वासन पर डाक्टर देर रात काम पर लौट आए।
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ईएनटी, नेत्र रोग, चर्म रोग और मनोचिकित्सक की ओपीडी पूरी तरह से बंद रही। सिविल सर्जन कार्यालय ने जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चलाने के लिए एनएचएम, स्कूल हेल्थ योजना के तहत और काउंसलर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह सिजेरियन डिलिवरी केस को महिला रोग विशेषज्ञ न होने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि पैनल में शामिल निजी अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ को बुलाने के निर्देश थे। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में ट्रेंड स्टाफ नर्स ने काउंसलर के तहत तैनात डॉ. सुनीता सोखी की मौजूदगी में डिलिवरी करवाई।
नागरिक अस्पताल में आम दिनों में 700 तक की ओपीडी होती है। लेकिन हड़ताल के चलते डेंटल, महिला रोग विशेषज्ञ और टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी ही चली। अस्पताल में 250 ओपीडी रजिस्टर्ड हुई। विशेषज्ञ की ओपीडी बंद होने से ईएनटी और नेत्र रोग के 8 से 10 ऑपरेशन भी नहीं हुए। वहीं कोराना जांच के लिए आरटीपीसीआर के 10 सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
दर्द से तड़पती रही बस से गिरी महिला, स्टाफ ने संभाला
नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई। लेकिन डॉ. ऑन कॉल ड्यूटी पर रहे, इसके चलते इमरजेंसी में आए केसों को दिक्कत हुई। इमरजेंसी में सुबह हिसार निवासी शकुंतला बस से गिरने के कारण घायल अवस्था में पहुंची। महिला कई देर तक तड़पती रही, इसके बाद स्टाफ ने संभाला और दर्द का इंजेक्शन दिया। सिविल सर्जन कार्यालय ने इमरजेंसी में 24 घंटे के लिए एक ही डॉक्टर की ड्यूटी लगा दी। लेकिन चिकित्सक ने ड्यूटी से इन्कार कर दिया और कहा कि ऑन कॉल ही ड्यूटी देंगे।
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में इन डॉक्टरों की लगाई ड्यूटी
चिकित्सक ओपीडी
डॉ. अनुज इमरजेंसी
डॉ. रवि कांता महिला रोग विशेषज्ञ
डॉ. वरुण मुंजाल नर्सरी एवं बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ. पवन टीबी रोग विशेषज्ञ
डॉ. सुनीता सोखी प्रसूति वार्ड
डॉ. स्वीन एनसीडी
डॉ. मदन लाल व डॉ. रश्मि डेंटल
ये बोले मरीज
पिछले कई वर्षो से छाती के दर्द से परेशान हूं। जिसकी दवा लेने अस्पताल पहुंचा था। यहां आने के बाद मुझे डॉक्टरों की हड़ताल के बारे में पता चला। विशेषज्ञ न होने के चलते अब हड़ताल खत्म होने के बाद अस्पताल में आना पड़ेगा।
-शेर सिंह, निवासी फतेहाबाद,
ठंड के चलते खांसी और जुकाम से परेशान हूं। जिसकी दवा लेने अस्पताल आया हूं मगर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मुझे दवा नहीं मिल पाई।
-रमन, निवासी ढाणी ईशर
काला पीलिया का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को सुबह ठंड के मौसम में नागरिक अस्पताल में दवा लेने आई हूं। मगर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मुझे दवा नहीं मिल पाई। मुझे डॉक्टरों ने ठंड में घर से बाहर निकलने के लिए मना भी किया है लेकिन दवा लेने तो घर आना मजबूरी था।
-वीरपाल, निवासी, गुल्लरवाला,
लीवर कमजोर होने का उपचार कई दिनों से फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल से चल रहा है जिसके लिए अस्पताल आया हूं। लेकिन विशेषज्ञ नहीं मिल पाया।
-राहुल, निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद
मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस के जिला प्रधान डॉ. भरत सहारण ने बताया कि मांगे पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। सरकार से मांग है कि एसएमओ की सीधी भर्ती न की जाए। चौथी एसीपी का लाभ दिया जाए। सर्विस के दौरान पीजी पर एक करोड़ के बांड की जगह 50 लाख किया जाए। डॉक्टरों के लिए विशेष कैडर का गठन किया जाए।
कोट
जिले में स्वास्थ्य सेवाएं चलाने के लिए एनएचएम, आरबीएसके के डॉक्टरों की डयूटी लगाई गई है। जिले में 70 में से 65 डॉक्टर हड़ताल पर रहे हैं। डॉक्टरों को हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए नेाटिस भी जारी किया गया था।
- डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन