{"_id":"691a09ef630fc77aeb01e987","slug":"emergency-department-shifted-from-blood-donor-room-to-civil-hospital-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-143772-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ब्लड डोनर कक्ष से नागरिक अस्पताल में आपातकालीन विभाग शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ब्लड डोनर कक्ष से नागरिक अस्पताल में आपातकालीन विभाग शिफ्ट
Sun, 16 Nov 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के आपातकाल विभाग में ऑक्सीजन पाइप लाइन का कनेक्शन करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में करीब तीन माह बाद ब्लड डोनर कक्ष से आपातकालीन विभाग को पुरानी जगह पर ही शिफ्ट कर दिया गया है। अब वहां पहले की तरह ही सुविधाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि रविवार को ऑक्सीजन पाइप लाइन और बेड को लगाने का काम जारी रहा।
आपातकालीन विभाग में 9 में से 6 नए बेड नए लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को 10 बेड मिले हैं उसमें 6 बेड यहां लगाए गए हैं और चार को उप नागरिक अस्पताल रतिया में भेजा गया है। इन बेड की खासियत ये है कि ऑटोमेटिक पैनल से जुड़े हैं। बटन से बेड की सीट को ऊपर नीचे किया जा सकता है।
-
हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी हुई शुरू
अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी को भी पुरानी जगह पर ही शिफ्ट कर दिया गया है। पहले ओपीडी मनोरोग विभाग में चल रही थी। हालांकि अभी भी टीबी रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग की ओपीडी ब्लॉक में शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
-
20 और 21 को आनी है एनक्वास टीम
नागरिक अस्पताल के एनक्वास के लिए टीम 20 और 21 नवंबर को आनी है। अस्पताल प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है। हालांकि पिछले करीब चार माह से सुंदरीकरण के कार्य चल रहे हैं। करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये से काम करवाए जा रहे है। एनक्वास प्रमाणपत्र के लिए सुंदरीकरण के 20 अंक हैं। टीम मुख्य तौर पर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और फीडबैक का आकलन करेगी।
-
नागरिक अस्पताल में आपातकालीन विभाग को शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार से सेवाएं पूरी तरह से शुरू हो जाएंगी। डॉक्टरों को आपातकालीन विभाग में मरीज को उपचार देने में आसानी होगी।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।