फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Embrace the principles of Guru Jambheshwar

Fatehabad News: गुरु जंभेश्वर के सिद्धांत आत्मसात करें

Tue, 14 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Embrace the principles of Guru Jambheshwar
फतेहाबाद के बिश्नोई मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भव्य बिश्नोई और दुड़ाराम को सम्मानित करते आय
फतेहाबाद। 541वां बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर के बिश्नोई मंदिर में आयोजित जांभाणी हरि कथा ज्ञानयज्ञ में मंगलवार को युवा भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं आदमपुर के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिश्नोई धर्म केवल एक आस्था नहीं बल्कि जीवन जीने की ऐसी पद्धति है जो मानव और प्रकृति के सह-अस्तित्व का संदेश देती है।
भव्य ने कहा कि गुरु जंभेश्वर जी महाराज ने सैकड़ों वर्ष पहले जो 29 नियम दिए, वे आज भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के सबसे सशक्त उदाहरण हैं। यदि हम इन सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करें तो समाज में करुणा, सद्भाव और संतुलन स्वतः स्थापित होगा। पूर्व विधायक ने कहा कि बिश्नोई धर्म की शिक्षाएं आज के दौर में पहले से अधिक प्रासंगिक है क्योंकि पर्यावरण संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं का संतुलन ही सच्चे धर्म का आधार है। स्वामी सच्चिदानंद के प्रवचनों से नई प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि बिश्नोई धर्म का प्रत्येक अनुयायी पर्यावरण रक्षक के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को गुरु जंभेश्वर जी के उपदेशों से प्रेरणा लेकर जीवन में करुणा, संयम और सेवा की भावना अपनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed