Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electronics market sees a surge in activity ahead of Dhanteras; discounts of up to 10 offered.

Fatehabad News: धनतेरस से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बढ़ी रौनक, 10 फीसदी तक छूट

Sun, 01 Nov 2026 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Nov 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Electronics market sees a surge in activity ahead of Dhanteras; discounts of up to 10 offered.
शहर में ​स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक। संवाद
फतेहाबाद। धनतेरस से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीद पर 10 फीसदी तक अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है। ग्राहक खरीदारी के साथ पसंदीदा उत्पादों की बुकिंग भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में वॉशिंग मशीन, एलईडी, फ्रिज सहित अन्य घरेलू बिजली उपकरणों की मांग बढ़ रही है। लोग नए उपकरण खरीदने के साथ पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को एक्सचेंज कर नए उत्पाद लेने में भी रुचि दिखा रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने भी विशेष ऑफर और योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन

दुकानदार विकास और महेंद्र ने बताया कि धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इसी वजह से ग्राहक पहले से ही दुकानों पर पहुंचकर अपनी पसंद के उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं और बुकिंग करवा रहे हैं। बाजार में बढ़ती आवाजाही से दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खरीदारी में महिलाएं दिखा रही हैं दिलचस्पी
दुकानदार विशाल असीजा ने बताया कि घरों में डबलडोर फ्रीज, ओवन व ऑटोमेटिक वाशिंग मशीनों की अधिक मांग है। महिलाएं इनकी खरीदारी में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं। कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर दे रही हैं।
दुकानदार विकास ने बताया कि घरेलू सामान की खरीददारी करने पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कंपनियां 10 फीसदी तक छूट दे रही हैं। ऑनलाइन पेमेंट को लेकर युवाओं में खासा क्रेज है।
दुकानदार रोहताश ने बताया कि त्योहार के सीजन में बच्चे भी अपनी मनपसंद की खरीदारी करवाने में पीछे नहीं हैं। अभिभावक बच्चों की मनपसंद के इलेक्ट्रॉनिक्स कार-जीप खरीद रहे हैं। बच्चों में इन खिलौनों को लेकर काफी उत्साह है।
------
घरेलू जरूरत के सामान की बढ़ी मांग
खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों में घरेलू जरूरतों से जुड़े बिजली उपकरणों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वॉशिंग मशीन, ओवन, एलईडी टीवी और फ्रिज जैसे उत्पादों की मांग अधिक है। इसके अलावा अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति भी ग्राहक रुचि दिखा रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों को अलग-अलग कंपनियों के उत्पादों की विशेषताएं, कीमत और उपलब्ध ऑफर की जानकारी दे रहे हैं, ताकि वे अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें।

--
पुराने उपकरण के बदले ले रहे हैं नए आइटम
पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बदलकर नए उत्पाद खरीदने का चलन भी बढ़ रहा है। कई दुकानदार एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने उपकरणों के बदले नए सामान की खरीद पर छूट दे रहे हैं। इससे ग्राहकों को नए उपकरण खरीदने में आर्थिक राहत मिल रही है। दुकानदारों के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी में और तेजी आने की संभावना है। इसके लिए बाजार के व्यापारी और दुकानदार भी तैयारियों में जुटे हैं।

शहर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक। संवाद

शहर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed