{"_id":"696bd0b3cf280aefdc0a2fe2","slug":"electricity-was-shut-down-for-5-hours-due-to-repair-work-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-147168-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मरम्मत कार्य के कारण 5 घंटे बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मरम्मत कार्य के कारण 5 घंटे बंद रही बिजली
Sat, 17 Jan 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में बिजली कट लगने से बंद पड़े यातायात सिगनल। संवाद
फतेहाबाद। शहर में बिजली निगम की ओर किए जा रहे मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को करीब 5 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शहर उपमंडल 33 केवी में सुबह 10 से लेकर 3 तक सप्लाई बंद रही।
इससे शहर के मॉडल टाउन, योग नगर, भाटिया कॉलोनी, बीघड़ रोड, सुंदर नगर, तहसील चौक, थाना रोड, धर्मशाला रोड, जवाहर चौक, एसबीआई रोड, सिरसा रोड, रतिया चुंगी, सिविल हॉस्पिटल का एरिया की सप्लाई बंद रही। इन इलाकों में बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी हुई। खासकर नागरिक अस्पताल में बिजली नहीं होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अस्पताल के कई वार्ड अंधेरे में रहे, जिससे इलाज और जांच कार्यों में दिक्कतें आईं। वहीं शहर की लाल बत्ती की बिजली गुल होने से पुलिस कर्मियों को हाथ से इशारे करके यातायात व्यवस्था संभालनी पड़ी। बिजली आपूर्ति ठप होने से अस्पताल में लगे उपकरणों के संचालन में भी समस्या आई। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनरेटर चलाए गए, लेकिन वह सभी विभागों के लिए पर्याप्त नहीं साबित हुए।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे दलीप, कलावती देवी, रमनी और मुकेश आदि ने बताया कि बिजली कट लगने से अव्यवस्था फैली रही। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर के मुख्य फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते सप्लाई अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी। निगम ने दो दिन पहले ही इस बिजली कटौती की सूचना जारी कर दी थी, ताकि नागरिक पहले से आवश्यक तैयारी कर सकें।
:: शहर में मरम्मत कार्य पूरा होते ही दोपहर 3 के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। यह कार्य भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी था।
-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल, बिजली निगम फतेहाबाद।