{"_id":"6b01d452e4d1e61c2a0a67cf","slug":"electricity-poles-standing-in-the-path-to-the-fields-will-be-removed-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-165071-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खेतों की राह में खड़े बिजली के पोल हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खेतों की राह में खड़े बिजली के पोल हटेंगे
Sat, 21 Nov 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
रतिया खेत में लाईन डालने के दौरान मौजूद पुलिस कर्मी :संवाद
रतिया। गांव नंगल में निर्माणाधीन 33 केवी बिजली घर की लाइन निकालने पर शनिवार दोपहर बिजली निगम के अधिकारियों और किसानों के बीच विवाद हो गया। किसानों के विरोध के चलते मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद सहमति बन गई।
किसानों ने एसडीओ बिजली निगम रतिया को मांगों से संबंधित पत्र सौंपा। किसान नेता निर्भय सिंह ने बताया कि बिजली निगम की ओर से गांव में बन रहे बिजली घर के लिए लाइन बिछाई जा रही थी। घग्गर नदी के क्षेत्र में पहले से ही बिजली की कई लाइनें गुजर रही हैं। ऐसे में नई लाइन निकालने से खेतों में आग लगने और फसलों को नुकसान होने का खतरा बना रहेगा।
किसानों ने लाइन निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सहमति के अनुसार पुरानी लाइन के खेतों में लगे पोल हटाए जाएंगे। इन पोल के कारण किसानों को खेती करने में परेशानी होती थी। ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों को खेतों में मोड़ने में दिक्कत आती थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही काफी जमीन का उपयोग भी नहीं हो पाता था। पोल हटने से किसानों को राहत मिलेगी। किसानों ने यह भी मांग रखी कि लाइन निकालने और पोल लगाने के दौरान जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए।
किसानों के अनुसार नुकसान होने के बावजूद उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला था। बिजली निगम के शहरी एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में डबल सर्किट व्यवस्था के तहत टावर लगाकर बिजली लाइन निकाली जाएगी ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है।