फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity poles fell due to strong storm in Fatehabad, electricity disrupted in villages

फतेहाबाद में तेज आंधी के कारण गिरे बिजली के पोल, गांवों में बाधित रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity poles fell due to strong storm in Fatehabad, electricity disrupted in villages
तेहाबाद के बीघड़ रोड पर गिरा बिजली का खंभा - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। रविवार रात को अलसुबह आए तेज अंधड़ के कारण बिजली निगम को भारी नुकसान हुआ है। जिले में करीब 210 के करीब खंभे गिर गए, वहीं 25 ट्रांसफार्मर जल गए। पोल गिरने से करीब 800 मीटर बिजली की तार भी जमीन पर गिर गई। निगम के कर्मचारी व अधिकारी दिनभर गिरे खंभों को लगाने में लगे रहे। वहीं जले ट्रांसफार्मरों को भी ठीक किया जा रहा है। जिले में भूना व टोहाना क्षेत्र में करीब 30 पेड़ गिर जाने के कारण लिंक व मुख्य मार्गों पर आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन

फतेहाबाद में रविवार देर रात व अलसुबह लगातार आंधी व बरसात जारी रही। तेज आंधी के कारण बिजली निगम को भारी नुकसान हुआ है। तेज आंधी का असर इतना था कि रात को जिले के अनेक गांवों के रास्तों पर पेड़ सड़कों पर आ गिरे। जिससे लिंक मार्गों पर यातायात व्यवस्था बाधित रही। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पेड़ों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की। वन विभाग के अनुसार, भूना व कुलां क्षेत्र में लिंक मार्गों पर करीब 30 पेड़ गिरे हैं। जिनको हटा दिया गया है।
विज्ञापन

210 बिजली के पोल गिरने से बाधित रही बिजली
पूरे जिले में शनिवार रात को आई आंधी के कारण 210 बिजली के खंभे गिरे हैं। निगम के अधिकारियों के अनुुसार 25 ट्रांसफार्मर भी जल गए। इसके अलावा कुछ खेतों में लगे टांसफार्मर भी गिरने के बारे में पता चला है। फतेहाबाद सर्कल जिसमें रतिया, बड़ोपल, भट्टू व फतेहाबाद का क्षेत्र आता है यहां पर 170 बिजली के खंभे आंधी के कारण गिर गए और 19 ट्रांसफार्मर जल गए। वहीं टोहाना सर्कल जिसमें कुलां, जाखल, भूना व टोहाना क्षेत्र आता है, यहां पर 40 खंभे गिर गए व 6 ट्रांसफार्मर जले हैं। एक अनुमान के अनुसार, एक खंभा लगाने पर करीब साढ़े तीन हजार रुपये का खर्च आता है और अगर ट्रांसफार्मर जलता है, तो 80 से 85 हजार का नया ट्रांसफार्मर और पुराने ट्रांसफार्मर की कोस्ट 40 से 45 हजार रुपये होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को बिजली रही गुल, लेकिन नहीं हुई परेशानी
रविवार रात को हालांकि आंधी के कारण बिजली को गुल रही, लेकिन बरसात के साथ तेज हवाएं चलने से मौसम खुशगवार रहा। रविवार रात की मध्यरात्रि आंधी आने से 2.10 बजे, 2.48, 2.53 से 4.15 व इसके बाद 4.50 बजे कट लगे। हालांकि मौसम अच्छा तो लोगों को गर्मी से कोई परेशानी नहीं हुई।

फतेहाबाद शहर में घटा बिजली का लोड
दो दिनों से हो रही बरसात के कारण फतेहाबाद शहर का लोड काफी घट गया है। 18 मई को जहां बिजली का लोड 1048 एंपीयर था, वह सोमवार को घटकर 768 पर आ गया।
घटते लोड का ब्योरा
दिनांक लोड
18 मई 1048
19 मई 988
20 मई 1092
21 मई 1048
22 मई 835
23 मई 768
नोट: लोड का ब्यौरा एंपीयर में
रविवार रात को आई आंधी के कारण जिले में अनेक स्थानों पर बिजली के खंभे गिरे हैं और ट्रांसफार्मर जले हैं। जिनकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में नए खंभे लगाने का काम जारी है।
-संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।

फतेहाबाद के नेशनल हाइवे पर जलकर गिरा ट्रांसफार्मर

फतेहाबाद के नेशनल हाइवे पर जलकर गिरा ट्रांसफार्मर- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed