फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity Minister Ranjit Singh reached foundation stone laying and inauguration ceremony

Fatehabad: विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन समारोह में पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत सिंह, बत्ती हो गई गुल

Thu, 07 Mar 2024 02:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Mar 2024 02:26 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने फतेहाबाद में बिजली मंत्री की अध्यक्षता में जिला जेल और टोहाना के नए पंचायत भवन का शिलान्यास किया। गांव दमकोरा और रत्ताखेड़ा के बिजली घर के अलावा 35 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Electricity Minister Ranjit Singh reached foundation stone laying and inauguration ceremony
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद लघु सचिवालय स्थित सभागार में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के कार्यक्रम में ही बिजली गुल हो गई। करीब एक मिनट तक सभागार में अंधेरा छाया रहा। बाद में हाल में बिजली आई तो कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किए गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसी कड़ी में फतेहाबाद में भी बिजली मंत्री की अध्यक्षता में जिला जेल और टोहाना के नए पंचायत भवन का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। गांव दमकोरा और रत्ताखेड़ा के बिजली घर के अलावा 35 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मोहम्मद अकील, विधायक दुड़ाराम, विधायक लक्ष्मण नापा, एडीसी राहुल मोदी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed