फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity hide-and-seek game continued throughout the day

दिनभर चलता रहा बिजली की लुका-छिपी का खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity hide-and-seek game continued throughout the day
33 केवी में लगी डिस्क जिसे बदला गया। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर में मंगलवार को दिनभर बिजली की लुका-छिपी चल रही। अलसुबह हिसार रोड पर ब्रेक डाउन होने के कारण बिजली चली गई, जिसे ठीक करने में समय लगा और बार-बार बिजली जाती रही। दोपहर को 33 केवी सब स्टेशन में डिस्क के जलने से एक बार बिजली चली गई जो शाम को ढाई घंटे के बाद आई। इसके बाद भी शहरवासियों को बार-बार ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा और भयंकर गर्मी में उनको परेशानियां उठानी पड़ी। फतेहाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री था और बिजली के कट लगने से लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। यही नहीं जीटी रोड पर खराद का काम करने वाले मिस्त्री भी खाली बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद शहर के हिसार रोड पर सुबह करीब छह बजे ब्रेकडाउन हो गया, जिससे शहर के अनेक इलाकों में बिजली बाधित हो गई। करीब आठ बजे फिर से बिजली आई, लेकिन फाल्ट फिर आ गया और एक घंटे फिर बिजली चली गई। इसके बाद भी इस लाइन को ठीक करने में समय लगता रहा और 11 बजकर 45 मिनट पर बिजली बहाल हुई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे 33केवी सब स्टेशन के ट्रांसफर की डिस्क जल गई। जिसे ठीक करने में ढाई घंटे का समय लगा। फतेहाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री अंकित किया गया। बार-बार बिजली के लगने वाले कटों से लोग काफी परेशान दिखाई दिए। वहीं छोटे उद्योग भी लगभग ठप रहे। खराद आदि का काम करने वाले मिस्त्री दिन में खाली दिखाई दिए।
विज्ञापन

कब कब लगे कट
फतेहाबाद में सुबह छह बजे बिजली गुल हुई और आठ बजे आई। इसके बाद 9:05 बजे कट लगा, जो 10:30 बजे आई। इसके बाद 11: 05 बजे बिजली गई, जो 11:30 बजे आई। 11:45 बजे फिर कट लग गया और 11:55 बजे बिजली आई। इसके बाद भी बीच-बीच में ट्रिपिंग होती रही। दोपहर को करीब 3 बजे 33 केवी सब स्टेशन में डिस्क जलने से एक बार फिर शहर की बिजली गुल हो गई। ढाई घंटे बाद बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सुबह हिसार रोड पर ब्रेकडाउन हो गया था, जिस कारण बिजली बाधित हुई। निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट ढूंढकर उसे दुरुस्त किया। इसके बाद 33 केवी सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर की डिस्क जल गई। जिसे बदलकर जंपर लगाए गए।
-निशित कुमार, एसडीओ बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed