फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity employees held a gate meeting to protest against the breach of promises and burned copies of the report.

Fatehabad News: वादाखिलाफी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग, रिपोर्ट की प्रतियां जलाईं

Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees held a gate meeting to protest against the breach of promises and burned copies of the report.
रतिया। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर रोष जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने संबंधित कमेटी की रिपोर्ट की प्रतियां भी जलाकर विरोध दर्ज करवाया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता सुनील कुमार, सतपाल भड़ौलावाली और विजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन प्रेम शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता मलकीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार के साथ बातचीत में गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को पैरेलल लाइसेंस नहीं देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब सरकार निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। खुर्शीद खान और कश्मीर सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो संयुक्त मोर्चा तीखा आंदोलन करेगा। बिजली कर्मचारियों ने नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed