फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity did not stop even in waterlogging, corporation team fulfilled its responsibility

Fatehabad News: जलभराव में भी नहीं रुकी बिजली, निगम की टीम ने निभाई जिम्मेदारी

Sun, 07 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 07 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity did not stop even in waterlogging, corporation team fulfilled its responsibility
भूना। दिगोह 33 केवी लाइन में फास्ट ठीक करने के लिए गहरे जलभराव में उतरे बिजली कर्मीस्त्रोत :
भूना। क्षेत्र में भारी बारिश और जलभराव के बीच दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम ने जिम्मेदारी और सेवा भावना का उदाहरण पेश किया है। जलभराव से प्रभावित गांव लहरियां, रहनखेड़ी, भूंदड़ा, सिंथला और नाढोड़ी में जहां खेतों में फसलें डूब चुकी हैं, वहीं बिजली कर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की।
विज्ञापन

एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने 33 केवी दिगोह लाइन पर लगातार गश्त कर फॉल्ट तुरंत ठीक किए। जलभराव के बीच बिजलीकर्मी खेतों और प्रभावित इलाकों में पूरी निष्ठा के साथ डटे हैं। लहरियां लाइन से पानी की निकासी के बाद उपकरणों को सुरक्षित कर आपूर्ति फिर से चालू कर दी गई।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी हर समय फील्ड में मौजूद रहकर लोगों को राहत दे रहे हैं। जहां भी अस्थायी रूप से आपूर्ति बाधित हुई, वहां तय समय में बिजली बहाल की गई। खराब उपकरणों की मरम्मत तेजी से जारी है और वैकल्पिक रूट से सप्लाई भी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed