फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity cut off in civil hospital for three hours, patients worried

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में तीन घंटे गुल रही बिजली, मरीज हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off in civil hospital for three hours, patients worried
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बिजली कटने के बाद गर्मी में बैठे मरीज।
फतेहाबाद। लगातार गर्मी बढ़ने से बिजली तंत्र भी हांफने लगा है। बिजली निगम के कर्मचारी लगातार सिस्टम को ठीक रखने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को शहर में सुबह 6 बजे से लेकर साढ़े 9 बजे तक तीन घंटे बिजली बाधित रही। इस कारण जिला नागरिक अस्पताल की बिजली सप्लाई हॉट लाइन होने के बाद भी बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

बिजली कटने के बाद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की गैलरी में बैठे मरीज गर्मी से बचाव के लिए कपड़े से हवा करते नजर आए। गौरतलब है कि इन दिनों में शहर में औसतन साढे़ चार लाख यूनिट बिजली की खपत रोजाना हो रही है। लोड बढ़ने के कारण बिजली के ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर्स को ओवरहीट से बचाने के लिए बिजली के ऑटोमेटिक कट लग रहे हैं। ट्रांसफार्मरों को पानी डालकर ठंडा किया रहा है। बिजली कर्मचारियों को ट्रांसफार्मरों के ब्लास्ट होने का खतरा रहता है। इस कारण लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
बिजली निरंतर चलाने और तकनीकी देखरेख के लिए हॉट स्पॉट की जांच करना जरूरी होता है। यह काम शनिवार सुबह 6 बजे शुरू किया गया था। काम पूरा होने में 9 बज गए थे। जिस कारण शहर में बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मानिक, एसडीओ, सिटी सब डिविजन फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed